आयरन की कमी से होने वाले रोग और उनसे बचाव के उपाय

by Darshana Bhawsar
iron

मानव शरीर कई कोशिकाओं से मिलकर बना है और शरीर को चलाने के लिए कई सारे तत्वों की आवश्यकता होती है जैसे आयरन, प्रोटीन, मिनरल, कैल्शियम इत्यादि। अगर ये सभी चीज़ें शरीर को पर्याप्त मात्रा में मिल जाती हैं तो शरीर को स्वस्थ्य रूप से चलाया जा सकता है। यहाँ हम बात करने जा रहे हैं आयरन की। आयरन क्या है, इसकी शरीर में जरुरत क्यों होती है एवं आयरन की कमी से क्या रोग होना संभव है। आयरन एक बहुत ही जरुरी तत्व है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए आयुर्वेदिक घेरलू उपाय

  • आयरन:

आयरन एक मिनरल या खनिज होता है। अगर शरीर में आयरन नहीं होगा तो कई प्रकार की समस्याएँ आएँगी जैसे कि शरीर में रक्त की कमी हो जाएगी और कई बीमारियाँ शरीर को घेर लेंगी। आयरन की कमी होने पर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर बहुत ही गिर जाता है और हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है इससे पूरे शरीर के अंदर ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद मिलती है। आयरन की कमी के कई कारण होते हैं।  आयरन की कमी के मुख्य कारण हैं:

  • ख़राब आहार।
  • अत्यधिक डाइटिंग।
  • इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज।
  • गर्भवस्था में आयरन की कमी हो जाती है।
  • मासिक धर्म के दौरान रक्त अधिक जाने से भी आयरन की कमी हो जाती है।
  • किसी कारण से अंदरूनी रक्तस्त्राव के कारण।

इन सभी वजह से आयरन की कमी होना संभव है। आयरन की कमी से कुछ बहुत ही गंभीर बीमारियाँ हो जाती है जिनका अगर समय रहते इलाज न किया जाये तो इनकी वजह से मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको आयरन की कमी है तो आप इसके लिए आयरन युक्त आहार लें। अच्छा आहार लेकर भी आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

  • आयरन की कमी के लक्षण:

जब शरीर में आयरन की कमी होती है तब कुछ इस प्रकार की समस्याएँ सामने आने लगती हैं जैसे:

  • जीभ में सूजन आना।
  • शरीर में जलन।
  • नाखून कमजोर हो जाना।
  • मिट्टी जैसी चीज़ें खाने की अभिलाषा।
  • ठीक से भूख न लगना।
  • सिर में दर्द होना, चक्कर आना इत्यादि।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • हाथ पैरों का ठंडा होना और अत्यधिक थकान होना।
  • त्वचा का पीला पड़ना।
  • छाती में दर्द होना, सांस का फूलना इत्यादि।
  • आयरन की कमी से होने वाले रोग:

आयरन की कमी से कई प्रकार के रोग होते हैं। जिनका समय रहते इलाज करवा लेना चाहिए। अगर आपको आयरन की कमी के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत ही खून की जाँच करवायें इससे आपको पता चल जायेगा कि आपके शरीर में आयरन की कितनी कमी है। आयरन की कमी से होने वाले रोग इस प्रकार हैं:

  • एनीमिया:

एनीमिया आयरन और रक्त की कमी के कारण होता है। जब शरीर में रक्त नहीं बनता और कोशिकाओं तक रक्त नहीं पहुँच पाता तो त्वचा सफ़ेद या पीली होने लगती है। होंठ सफ़ेद होने लगते हैं। और इस दौरान सफ़ेद रक्त सेल शरीर में लाल रक्त सेल की तुलना में अधिक हो जाते हैं। इस दौरान एनीमिया की शिकायत होती है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद मां और शिशु के लिए लाभकारी खाद्य पदार्थ

  • हृदय और फेफड़ें सम्बंधित बीमारी:

जब आयरन की कमी होती है तो हृदय धमनियों में भी रक्त ठीक से नहीं पहुँच पाता और परिणाम स्वरुप हृदय सम्बन्धी बीमारियाँ होने लगती है जैसे हार्ट अटैक, हृदय कि धड़कन बढ़ना, हार्ड फ़ैल, सांस न ले पाना इत्यादि। इसलिए आयरन की कमी को साधारण रूप में नहीं लेना चाहिए और इससे रोकथाम के प्रयास करना चाहिए।

  • आयरन की कमी से बचाव के उपाय:

आयरन की कमी से बचाव के लिए कुछ घरेलु उपाय हैं जो आप कर सकते हैं और इससे आयरन की कमी पूरी हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण है खाने पीने का पूर्ण रूप से ध्यान रखना। अगर आप खाने में आयरन की मात्रा पूर्ण रूप से लेंगे तो आयरन की कमी से होने वाले रोगों से बच पाएंगे।

  • पालक का सेवन:

पालक एक भाजी है जिसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और कई सारे मिनरल पाए जाते हैं। अगर आप रोज किसी न किसी रूप में पालक का सेवन करते हैं तो आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

इसे भी पढ़ें: सब्जियों के जूस से करें मोटापा कम

  • बीन्स:

बीन्स में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है तो आप बीन्स का सेवन प्रतिदिन करें। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी होगी और आयरन की कमी भी पूरी होगी।

  • समुद्री भोजन:

समुद्री भोजन जैसे मछली में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है। साथ ही इनमें प्रोटीन भी भरपूर पाया जाता है इसलिए इनका सेवन करने से भी आयरन की कमी पूरी होती है साथ ही कई रोगों से मुक्ति मिलती है।

  • आंवला:

आंवला कई प्रकार से प्रयोग किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन सी और कैल्शियम होता है जिससे शरीर में रक्त बनता है, बालों की समस्याएँ नष्ट होती है और कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। आंवले को किसी न किसी रूप में रोज खाना चाहिए। आंवले का मुरब्बा, इसका अचार या ऐसा ही आंवला खा सकते हैं। लेकिन रोज एक आंवला जरूर खाएँ और इसके परिणाम देखें।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

ये भोजन के साथ ही आप हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अंडा, चिकिन, सूखे मेवे, लौकी के बीज इत्यादि भी खाने में ले सकते हैं। इनमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन, कैल्शियम पाया जाता है। आयरन की कमी के लक्षण बहुत ही जल्दी दिखाई देने लगते हैं इसलिए जैसे ही आपको ये लक्षण दिखाई देना प्रारम्भ हों आप तुरंत ही इसकी जाँच करवा लें और आयरन युक्त भोजन लेना प्रारम्भ कर दें। वैसे अगर आपको आयरन की कमी नहीं भी है तो भी आप ये भोजन ले सकते हैं क्योंकि इसके कोई नुकसान नहीं है बल्कि इससे कई बिमारियों से निजात मिलता है। साथ ही मोटापे जैसी समस्यायों से भी निजात मिलता है। शरीर के लिए हर प्रकार का भोजन जरुरी होता है। इसलिए भोजन में हरी सब्जियाँ, जूस, सूप सभी कुछ खाना पीना चाहिए।