कैल्शियम और मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

by Mahima
calcium

हमारे देश में अधिकाशतः महिलाएं  शरीर में कैल्शियम की कमी से ग्रषित है। शरीर में कैल्शियम की कमी  एक आम समस्या बनती जा रही है। इसका मुख्य कारण शरीर को आहार के द्वारा  संपूर्ण  पोषक तत्व ना मिल पाना माना  जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों के साथ कैल्शियम की भी जररूत होती है। शरीर के अलग- अलग हिस्सों में कैल्शियम की अलग मात्रा निश्चित होती है, जैसे दांतों और हड्डियों में लगभग 99%कैल्शियम की मात्रा होनी चाहिए ।

इसे भी पढ़ें: होली के रंगों से इन टिप्स की सहायता से करें अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा

इसकी मात्रा कम होने पर दांत और हड्डियां कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने से शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। आंकड़ों के मुताबिक 14 से 17 साल तक की लगभग 20 प्रतिशत लड़कियों में कैल्शियम की कमी पाई गई है। हमारी हड्डियों का 70 प्रतिशत हिस्सा कैल्शियम फॉस्फेट से बना होता है। यही कारण है कि कैल्शियम हमारी हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक कैल्शियम की जरूरत होती है, क्योंकि वे उम्र के साथ हड्डियों की समस्याओं से अधिक जूझती हैं। खासतौर पर गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज जैसी अवस्थाओं में  महिलाओं को कैल्शियम की कमी की समस्या से अधिक गुजरना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: पैनिक अटैक आने पर करें ये काम, नहीं होगा सेहत को नुकसान

आइये जानते हैं कैल्शियम और महिलाओं के शरीर से जुड़े अनेक तथ्यों के बारे में :

  • बुजुर्ग महिलाओं की तुलना में लड़कियों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। 9 से 18 साल आयु वर्ग की लड़कियों को 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है, जबकि 19 से 50 साल की महिलाओं को 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरुरत होती है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है।
  • आपका शरीर कैल्शियम का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए आपको कैल्शियम की आवश्यकता को प्राप्त करने के लिए अपने आहार में उच्च कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों   को शामिल करना पड़ता  है।
  • एक वयस्क में शरीर के कुल वजन का 2% कैल्शियम बनता है। यह हड्डियों और दांतों में उच्च मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम मानव शरीर के संचार प्रणाली में भी मौजूद होता है, जो जानलेवा रक्तस्राव को रोकने में मददगार होता है।
  • कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। विटामिन डी मानव शरीर द्वारा कैल्शियम के उचित अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि विटामिन डी एक हार्मोन में परिवर्तित होता है जो आंतों के प्रोटीन का कारण बनता है और कैल्शियम के उचित अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैल्शियम की तरह विटामिन डी, मानव शरीर के भीतर कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है जो जीवन के लिए आवश्यक  होते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलु उपायों से पल भर में भगाएं माइग्रेन का दर्द

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी