गर्भावस्था में गैस की समस्या से निजात पाने के घरेलु उपाय

by Mahima
gas in pregnancy

गर्भावस्था के समय महिला को केवल अपना ही ध्यान नहीं रखना होता बल्कि अपने साथ- साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। गर्भावस्था से गुजरना इतना आसन भी नहीं होता है। गर्भावस्था में अनेकों शारीर बदलाव का सामना करना पड़ता है क्योकि यह बदलाव ही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए उचित शारीरिक माहौल तैयार करने की भूमिका अदा करते हैं। इन शारीरिक बदलाव के चलते गर्भवती को कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ता है जैसे उलटी, जी मचलना, गैस की समस्या और समय समय पर मूड का बदलना। गर्भावस्था के दौरान पेट में गैस और अपच की समस्या बहुत देखने को मिलती हैं जो की प्रारम्भिक दिनों में कुछ ज्यादा ही होती हैं। जिसके कारण महिलाओं को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में गहरी सांस लेना कैसे होता है लाभकारी

आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिसकी मदद से गर्भावस्था के समय पेट में होने वाली गैस को कम किया जा सकता है :

मेथी दाने : गर्भावस्था के समय मेथी के दानों को अपने भोजन में प्रयोग करने से गैस की समस्या में बहुत मदद मिलती हैं इसके लिए आप एक रात पहले थोड़ी से मेथी के दानों को भिगोकर रख दे इसके बाद सुबह उठकर खाली पेट उस पानी को पी लें और दानों को चवा कर खा लें, इससे पेट में होने वाली गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ऑबर्शन पिल्स खाने से पहले लें डॉक्टर की सलाह

अदरक: अदरक को कदूकस करके इसका रस निकाल लें, अब एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। और जब भी आपको गैस की समस्या हो इसका सेवन करें, आपको गर्वावस्था के दौरान गैस की समस्या से बचने में मदद मिलेगी।
आंवले का मुरब्बा: आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से गर्वावस्था में उल्टी तथा गैस बनने जैसी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं के रोते समय क्यों नहीं टपकते आंसूं

अधिक पानी पीए: गर्भावस्था का समय एक ऐसा समय होता है जब अक्सर महिलाओं के शरीर में डिहाईड्रेशन की परेशानी होने लगती हैं जिसके कारण कई बार पेट में गैस भी बनती है तो कई बार ब्लोटिंग की समस्या तक होने लगती हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक पानी पीने का प्रयन्न करें , जिससे उनके शरीर में पानी की कमी ना हो।जिसके चलते पेट में गैस की समस्या भी ख़त्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: किन प्रोटीन युक्त पदार्थो का सेवन जरुरी होता है गर्भावस्था में

धनिया: धनिया पाउडर को एक कप पानी में उबालकर इसे छानकर इसका सेवन करें। इससे भी आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी