गर्भावस्था में गहरी सांस लेना कैसे होता है लाभकारी

by Mahima
pregnancy

गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक सुखद अनुभव है जिसे हर महिला अपने जीवन में काम से काम एक बार जरूर अनुभव करना चाहती है। परन्तु इस अवस्था में अनेकों सुखद पल महसूस करने के साथ साथ महिलाओं को बहुत सी परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है। सुबह उठकर गहरी सांस लेने से काफी हद तक गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: ऑबर्शन पिल्स खाने से पहले लें डॉक्टर की सलाह

आपके गर्भ में पल रहे शिशु के उचित विकास के लिए ऑक्सीजन बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर में ऑक्सीजन की सही मात्रा होने से मां को भी गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है। सुबह के समय हवा साफ और स्वच्छ होती है तथा वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सुबह उठकर 10 मिनट गहरी सांसें लेनी चाहिए। गहरी सांसें भरने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर अधिक होने से गर्भवती को तनाव कम होता है और वह रिलैक्स रहती हैं जो कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं के रोते समय क्यों नहीं टपकते आंसूं

जानते है गर्भावस्था के समय सुबह उठकर गहरी सांस लेने से क्या -क्या लाभ होते हैं :
शरीर के सभी अंग उचित रूप से ऑक्सीजनीकृत होते है। नियमित रूप से गहरी साँस लेने के व्यायाम को करने से शरीर के सभी अंगों को उचित मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

पूरी गर्भावस्था में अधिकांश महिलाएं चिंता और तनाव से जूझती है। साँस लेने के व्यायाम से आपको शांत और तनाव रहित रहने में मदद मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: किन प्रोटीन युक्त पदार्थो का सेवन जरुरी होता है गर्भावस्था में

जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो आपके शरीर को अधिक ऑक्सीजन प्रदान होती हैं। जिससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत प्रदान होती है।डीप ब्रीदिंग के जरिए शरीर के 70 प्रतिशत टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

शिशु के जन्म के दौरान महिलाओं के शरीर को काफी कष्ट झेलना पड़ता है। लेकिन रोजाना गहरी सांस लेने से आपका शरीर धीरे-धीरे लेबर पेन सहने और शिशु के जन्म के लिए तैयार हो जाता है। इससे आपको शिशु को जन्म देने में आसानी होती है। गहरी सास लेने से गर्भवती के रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से हीमोग्लोबिन की मात्रा सही बानी रहती है। जिससे गर्भवती का शरीर पोषक तत्वों और विटामिनों के चयापचय के लिए समृद्ध बनता है।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी