सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे, यहां पढ़ें

by Mahima
garlic eating benefits

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। लेकिन लहसुन जितना खाने का स्वाद बढ़ाता है उतना ही सर्दी-जुकाम को भी दूर भगाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अगर आपको रहना है फिट, तो रोज खाएं ये आहार

प्राकृतिक एंटीबायोटिक है लहसुन

लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। लहसुन आपको हर प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है और अंदरूनी सूजन और दर्द को कम करता है। लहसुन भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर है। रोज भोजन में इस्तेमाल किया जाने वाला लहसुन एंटीबॉयोटिक दवाओं से भी ज्यादा असरदार होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबॉयोटिक होता है जो बहुत से रोगों से बचाव में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: अंडों को किस तरह खाने से होता है सेहत को फायदा

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए लहसुन

लहसुन में प्रोटीन होते हैं जो विभिन्न बीमारियों से निपटने वाले एंटीबॉडी बनाने में मदद करते हैं। यह सर्दी, खांसी, और यहां तक कि अधिक गंभीर लोगों जैसी बीमारियों के होने का जोखिम भी कम कर देता है। इसके अलावा जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है लहसुन उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्‍त प्रवाह सुचारू बनाए रखता है। खून का पतला करता है जिससे आप कई संभावित रोगों से बचे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा चाय पीने के कारण आप हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

दिल की बीमारियों से बचाता है लहसुन

लहसुन आपके शरीर में बैड कोलेस्‍ट्रोल का स्‍तर कम करता है। इससे आपका दिल हमेशा सेहतमंद रहता है। लहसुन शरीर में गुड कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को बढ़ाने का भी काम करता है। उच्‍च रक्‍तचाप को दूर करने में भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है। हाई बीपी के मरीज अगर रोज लहसुन का सेवन करें तो इससे उनका बीपी नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गुड़, जाने कैसे