अंडों को किस तरह खाने से होता है सेहत को फायदा

by Mahima
egg

अंडों में ढेर सारा पौष्टिक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इनमें कैलोरीज कम होती हैं और प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि अंडों का पोषक तत्व इसके प्रयोग के तरीकों पर भी निर्भर करता है। कई बार अंडों से बनी डिश आपको स्वादिष्ट जरूर लगती है, मगर इनमें पोषण नहीं होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह अंडा खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा चाय पीने के कारण आप हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

अंडों को ज्यादा तापमान में पकाना ठीक नहीं

हालांकि पके हुए अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं मगर इन्हें ज्यादा तापमान पर नहीं पकाना चाहिए। ज्यादा तापमान में पकाने से अंडों में मौजूद प्रोटीन तो आपको मिलता है मगर कई दूसरे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडों को ज्यादा गर्म तापमान में पकाने से इसमें मौजूद विटामिन ए 17% से 20% तक कम हो जाता है। ज्यादा आंच में अंडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी घट जाते हैं। कुल मिलाकर अंडों में ज्यादा देर तक और बहुत तेज आंच में नहीं पकाना चाहिए। कम समय तक मीडियम आंच में पके हुए अंडों में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गुड़, जाने कैसे

कैसे बनाएं अंडों को ज्यादा पौष्टिक

  • उबले हुए या पॉच्ड अंडे खाएं क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं।
  • अंडों को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसकी डिश बनाते समय इसमें ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का प्रयोग करें।
  • अंडों को ऐसे तेल में फ्राई करें जो हाई टेम्परेचर पर स्टेबल रहते हैं, जैसे- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, बटर और कोकोनट ऑयल आदि।
  • सफेद की जगह देसी अंडों का प्रयोग ज्यादा सेहतमंद होता है।
  • अंडों को कम तापमान में कम समय के लिए पकाएं। ज्यादादेर पकाने से इनमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखने के लिए हफ्ते में दो बार पिएं ये हर्बल काढ़ा, ऐसे बनाए