स्ट्रेच मार्कस से हैं परेशान, तो करें इसका इस्तेमाल

by Mahima
easy ways to remove stretch marks

स्ट्रेच मार्क्स आपकी खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। इसकी वजह से आपको कई बार शर्मिन्दा भी होना पड़ता है। त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ये प्रेगनेंसी के दौरान अचानक वजन बढ़ने के कारण होते हैं। जिसको खत्म करने के लिए बाजार में तरह-तरह की क्रिम उपलब्ध है। लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले हानिकारक केमिकल आपकी स्किन को और नुकसान पहुंचाते हैं। इसके लिए आप अपने घर में ही रखी हुई चीज का इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर पैक, बिना कैमिकल के बाल होंगे स्ट्रेट

इन चीजों का करें इस्तेमाल

कॉफी पाउडर और कोको बटर

कॉफी पाउडर और कोको पाउडर के इस्तेमाल से आप स्ट्रेच मार्क्स से हफ्तेभर में छुटकारा पा सकते हैं। यह आपकी बॉडी को मॉश्चराइज करता है, और हाइड्रेट रखता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी चाहती हैं अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाना, तो ऐसे करें मेकअप

कोकोनट ऑयल और कॉफी

कोकोनट ऑयल त्वचा के लिए मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स गायब करने के लिए विटामिन ई की जरूरत पड़ती है। इस खास स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रिम को बनाने के लिए आपको कोकोनट ऑयल, काफी पाउडर और बादाम का पाउडर चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आप भी चाहते हैं हैंडसम बियर्ड लुक, अपनाएं यह टिप्स

ऑलिव ऑयल और कॉफी पाउडर

ऑलिव ऑयल में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें नींबू के रस का भी प्रयोग किया जाता है क्योंकि नींबू का रस बेहतरीन प्राकृतिक ब्लीच है। स्ट्रेच मार्क्स के हटाने के लिए आपको ऑलिव ऑयल, कॉफी पाउडर और नींबू का रस चाहिए।