आप इन एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट के दौरान नजरअंदाज तो नहीं कर रहें ?

by Mahima
workout

जब आप वर्कआउट करने के आदि हो जाते हैं तो आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से अपने वर्कआउट के लिए समय जरूर निकल लेते हैं । और वर्कआउट करने के बाद आप अपने दिन भर के तनाव को भी कम होता हुआ प्रतीत करते हैं । जिम में कई एक्सरसाइज ऐसी होती हैं जो आपको बहुत ही पसंद होती है जिनको आप ख़ुशी ख़ुशी करना पसंद करते हैं परन्तु कुछ ऐसे एक्सरसाइज होती है जो आपको करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है अतः आप उनको अपने जिम के शेड्यूल में शामिल करना पसंद नहीं करते हैं। परन्तु इन नापसंद एक्सरसाइज की सूचि में कुछ बेहद जरुरी एक्सरसाइज भी हमारे द्वारा नजरअंदाज हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों जरूरी है वर्कआउट के साथ थोड़ा पानी पीना

आइये जानते है कुछ जरुरी ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जिनको अक्सर आप बोरिंग समझ कर नहीं करते हैं :

माउंटेन क्लाइंब: अपनी कोर मसल्स और कंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत ही लाभ दायक होती है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप अपने  पेट की अतिरिक्त चर्बी घटाकर एब्स मसल्स को मस्कुलर बना सकते हैँ। परन्तु इस एक्सरसाइज को करने में बहुत ही मेहनत लगती हैं अतः यह एक्सरसाइज  अक्सर सभी व्यक्तियों कि रुचिकर  सूची में नहीं आती है।

इसे भी पढ़ें: जाने फ्लैट टमी पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करके आप अपना समय बर्बाद कर रहें हैं

साइड प्लैंक:  अधिकाशतः वर्कआउट के दौरान हम केवल प्लैंक करने पर ध्यान देते हैं। हम अक्सर साइड प्लैंक करना जरुरी नहीं समझते हैं। परन्तु यह एक्सरसाइज हमारे पेट की साइड में जमा अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साइड प्‍लैंक दायें और बायें दोनों साइडों से करना चाहिए। दोनों साइडो से 1-2 मिनट तक होल्ड करके  कम से कम ३ सेट इस एक्सरसाइज के करने  चाहिए। साइड प्लैंक हमारी पेट की मसल्स, निचली कमर, ट्रैप जैसी बहुत सी मसल्स को मजबूत बनाता है। जिससे हमारे  शरीर का पोस्चर भी सुधरता है। साथ ही हाथों, कलाइयों  व पैरों की मासपेशियों भी मज़बूत बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुश अप्स करने का सही तरीका क्या होना चाहिए ?

फ्रॉग जम्प : यदि आप ऐसे व्यायाम की तलाश में हैं जो आपकी जांघों को मजबूत बनाये, आपके ग्ल्यूट्स को टोन करे और आपके जांघों की वसा को कम करे तो फ्रॉग जम्प एक्सरसाइज आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। अधिकाशतः कोई भी जम्प वाली एक्सरसाइज करना व्यक्तियों को बोरिंग लगता है। परन्तु फ्रॉग जम्प आपके शरीर के पूरे निचले हिस्से पर काम करता है। जिसमें  कई मांसपेशियों के समूह शामिल होते हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी