बाइपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने के प्राकृतिक तरीके

by Darshana Bhawsar
health

बाइपोलर डिसऑर्डर को मैनिक डिसआर्डर भी कहा जाता है यह एक प्रकार का मानसिक विकार है। जब कोई व्यक्ति इसका शिकार होता है तो उसका मूड बहुत ज्यादा स्विंग होता है और कई प्रकार की परेशानी होती हैं जैसे नींद न आना उर्जा में कमी, सोचने की क्षमता कम होना, व्यवहार में परिवर्तन होना। लेकिन प्राकृतिक तरीके से इसका इलाज संभव है इसको ठीक किया जा सकता है।

health

क्या तनाव है डिप्रेशन का कारण

बाइपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने के प्राकृतिक तरीके:

  1. व्यायाम
  2. अपनी पसंद का काम करना
  3. लोगों से घुलना मिलना
  4. भरपूर नींद
  5. पौष्टिक खाना

महिलाओं में डिप्रेशन अधिक पाए जाने के कारण

व्यायाम:

बाइपोलर डिसऑर्डर एक प्रकार का अवसाद ही है जिससे प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप व्यायाम करें जिसमें आप योग को भी शामिल करें तो आप बाइपोलर डिसऑर्डर से छुटकारा पा सकते हैं। इससे शरीर से तनाव दूर होता है और उर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

बच्चों में पनप रहे तनाव को रोकना है जरुरी

अपनी पसंद का काम करना:

डिप्रेशन या तनाव तब भी होता है जब आप अपनी मर्जी का कार्य नहीं कर पाते और यह बात आपको अन्दर ही अन्दर खाती रहती है। बाइपोलर डिसऑर्डर से छुटकारा पाना है तो आप हर वो कार्य करें जो आप करना चाहते हैं अगर आप नाचना चाहते हैं तो नाचे, घूमना चाहते हैं तो घूमे, जो चाहते हैं वो करें।

अपनी पसंद का काम करना

तनाव क्या है और तनाव के लक्षण

लोगों से घुलना मिलना:

लोगों के साथ मिलना जुलना बहुत जरुरी होता है जिसे अंग्रेजी में सोशल होना कहते हैं। जब आप लोगों के साथ मिलते हैं आपके दोस्त बनते हैं तो आप उनके साथ अपने सुख दुःख साझा करते हैं जो बहुत जरुरी है। इस तरह तनाव आपके दिमाग में उतना असर नहीं करता कि आप डिप्रेशन में चले जाये बल्कि अगर आप डिप्रेशन में हैं तो सोशल होने पर आप रिलेक्स महसूस करेंगे।

लोगों से घुलना मिलना

भरपूर नींद:

भरपूर नींद बहुत जरुरी होती है अगर आप भरपूर नींद लेते हैं भी आप बाइपोलर डिसऑर्डर से छुटकारा पा सकते हैं। कम से कम 5 से 8 घंटे की रात की नींद जरुरी होती है इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपको कई अन्य बिमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

भरपूर नींद

डिप्रेशन से नुकसान और इससे बचाव के तरीके

पौष्टिक खाना:

पौष्टिक आहार सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। आहार से शरीर को उर्जा मिलती है इसलिए आहार का विशेष ध्यान रखें। हरी सब्जियाँ प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में लें। यह सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। बाइपोलर डिसऑर्डर से छुटकारा पाने के लिए आपको इसे भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।

पौष्टिक खाना

डिप्रेशन में इन बातों का ध्यान रखें

तो अगर आप इन सभी बातों को अपनाते हैं तो बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। इस प्रकार से आप कई प्रकार की अन्य बिमारियों से भी दूर रहेंगे जैसे मधुमेह, मोटापा, ब्लडप्रेशर इत्यादि।