क्या हैं केले के छिलके के फायदे, जानकर चौंक जाएंगे आप

by Naina Chauhan
banana-peel

हर किसी के केले के फायदों के बारे में तो पता ही हैं, लेकिन क्या ये पता है कि केले के छिलकों के भी बहुत फायदे होते हैं। जबको कहा जाता है कि फलों के साथ उसके झिलके भी साथ में खाने चाहिए, लेकिन हम में से कितने लोग इस बात को मानते हैं। यह एक बड़ा सवाल है। हो सकता है आप भी ऐसा ही करते होंगे। अक्सर लोग केला खाकर उसके छिलके को कुड़े में फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप आसे करते हैं तो जरा ठहर जाएं। क्योंकि जिस चीज को आप फेंक रहे हैं उसमें गुणों का ऐसा खजाना है जिसके बारे में जानकर आप चौंक सकते हैं। केले के छिलके से आप अपने भारी शरीर को कम कर सकते है और साथ ही न्यूट्रीयंट्स भी पा सकते है। इसमें विटामिन जैसे बी-6 और बी-12 के अलावा मिनरल्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मदद करता है।

banana peel

इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका

छिलके के फायदे –

1. केले के छिलके में विटामिन-ए होता है, जो इम्यूनिटी को मज़बूत कर इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

2. केले का छिलका लुटीन से भरपूर होता है, जो आंखों में मोतियाबिंद होने से रोकता है।

3. केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंटस होता है, इसके साथ इसमें विटामिन-बी और विटामिन-बी-6 की मात्रा भी होती है।

4. इस छिलके में घुलने वाले और न घुलने वाले फाइबर होते हैं, जो पाचन क्रिया के कार्य को धीरे कर, शरीर से कोलेस्टेरॉल को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

5. केले का छिलका खाने से शरीर को जरूरी पोटैशियम और मैग्नीशियम मिल सकता हैं, जो बल्ड प्रेशर को सही रखने में मदद करता है।

6. केले के छिलके में सेरोटोनिन नाम का पदार्थ होता है, जो डिप्रेशन पर काबू रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें डोपामाइन होता है, जो दिल की धड़कन पर नियंत्रण रख गुर्दो में खुन का प्रवाह बनाए रखता है।

लेकिन आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना है कि केले का छिलका कैसा होना चाहिए। यह पका हुआ होना चाहिए या कच्चे केले का छिलका।  जापानी साइंटिफिक रिसर्च में बताया हया है कि पीले छिलके में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो व्हाइट बल्ड सेल्स को उत्पन्न करते हैं अगर आप अपने आहार में केले का हरा छिलका शामिल करते हैं, तो इसे मुलायम करने के लिए 10 मिनट उबालें। इसके बाद इस्तेमाल करें। हरे केले के छिलके में ट्रिपटोफन नामक पदार्थ होता है, जो एक तरह का अमीनो एसिड होता है। यह रात को अच्छी नींद लेने के लिए लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें: 7 दिन का वर्कआउट प्लान जिससे होगा 7 से 10 किलो वजन कम