अच्छी सेहत आयुर्वेदिक टिप्स के साथ

by Darshana Bhawsar
आयुर्वेदिक

आज के व्यस्त समय ने लोगों को कई बिमारियों से घेर लिया है और इस वजह से लोगों में परेशानी बढती जा रही है। हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है और इसके लिए कई तरह के विटामिन और कई तरह की दवाएं लोग लेते हैं। लेकिन अगर अपने प्रतिदिन की दिनचर्या को परिवर्तित किया जाये और कुछ आयुर्वेदिक टिप्स ली जाये तो स्वस्थ और आरामदायक जीवन बिताया जा सकता है। आयुर्वेदिक औषधि के फायदे भी कई अधिक है।

इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं:

1. हल्दी वाले दूध का सेवन:

हर घर में बड़े बुर्जुर्ग हल्दी वाले दूध पीने के लिए कहते हैं क्योंकि अगर हल्दी वाले दूध का सेवन रोज रात को सोने से पहले किया जाये तो पेट से संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे चोट में भी आराम मिलता है।

 

2. तुलसी के पत्तों का सेवन:

रोज सुबह उठ कर मंजन के बाद अगर तुलसी के रस या तुलसी के तीन-चार पत्तों का सेवन किया जाये तो यह बिमारियों से शरीर की रोकथाम करता है। आयुर्वेदिक टिप्स में तुलसी को बहुत सर्वगुण वाली औषधि के रूप में मान्यता प्राप्त है।

3. नीबू के साथ शहद का सेवन:

यह टिप्स बहुत लोग अपनाते हैं नीबू विटामिन सी की कमी को पूरा करने में सक्षम है एवं इससे अनियमित मोटापे को कम किया जा सकता है। रोज सुबह उठ कर गुनगुने पानी में नीबू और शहद को मिलकर पीने से कई समस्याएँ दूर होती हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि के फायदे अनगिनत है।

4. नीम की पत्तियों का सेवन:

चर्म रोग के लिए नीम को बहुत कारगार माना गया है। नीम की कोमल पत्तियों का रोज सुबह सेवन करने से मधुमेह, चर्म रोज, मुँह से बदबू आना इत्यादि रोगों से मुक्ति मिलती है। इस आयुर्वेदिक टिप्स के कोई विपरीत परिणाम भी नहीं हैं।

5. खाने के बाद अजवाइन और काले नमक का सेवन:

अजवाइन और काला नमक पाचन क्रिया के लिए सबसे उत्तम आयुर्वेदिक टिप्स है। रोज खाने के बाद अगर अजवाइन के साथ काले नमक को मिलाकर उसका सेवन किया जाये तो पेट में गैस बनना, खट्टी डकार आना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ये सभी आयुर्वेदिक टिप्स आसानी से अपनाई जा सकती हैं एवं इन आयुर्वेदिक औषधि के फायदे भी अनगिनत हैं। इनके किसी प्रकार के विपरीत परिणाम नहीं हैं इसलिए कोई भी इन्हें अपना सकता है।