बच्चों पर न करें अधिक गुस्सा, इस तरह से पड़ता है उनकी मनोस्थिति पर प्रभाव

by Darshana Bhawsar
do not anger to child

बच्चों की परवरिश एक ऐसा मुद्दा हो गया है जिसको लेकर हर माता पिता परेशान है और इसी परेशानी के चलते वे अपने बच्चों के ऊपर बहुत गुस्सा हो जाते हैं। और कभी-कभी तो इतना गुस्सा होते हैं कि बच्चे अपने माता पिता से ही डरने लगते हैं और उनकी मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ता है। क्या आप जानते हैं बच्चों पर अधिक गुस्सा करने से इस तरह से पड़ता है उनकी मनोस्थिति पर प्रभाव।

Read More: 11 पेरेंटिंग सबक जो 2021 और उसके बाद में भी काम आयेंगे

बच्चों पर न करें अधिक गुस्सा, इस तरह से पड़ता है उनकी मनोस्थिति पर प्रभाव:

  1. बच्चों के मन में डर बैठ जाता है
  2. आत्मविश्वास कम होता है
  3. नकारात्मक विचार आने लगते हैं
  4. आक्रामक स्वाभाव हो जाता है
  5. बच्चे झूठ बोलने लगते हैं

बच्चों के मन में डर बैठ जाता है:

अगर आप बच्चों को बहुत अधिक डाँटते हैं या उन पर बहुत अधिक गुस्सा करते हैं तो आपके बच्चे के मन में एक प्रकार का डर बैठ जाता है। इस डर के कारण वे आपसे किसी भी प्रकार की बात को शेयर करने में डरने लगते हैं। तो इसलिए बच्चों पर अधिक गुस्सा न हों।

Read More: ब्रेस्टफीडिंग माँ में लेक्टेशन बढ़ाने वाली टॉप 5 रेसिपीज़

आत्मविश्वास कम होता है:

वैसे तो माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे में आत्मविश्वास हो, लेकिन बच्चों का आत्मविश्वास वहाँ कम हो जाता है, जब आप अपने बच्चे को बहुत अधिक डाँटने लगते हैं। बच्चों में आत्मविश्वास कम होने की वजह से वे चुप-चुप भी रहने लगते हैं और उनकी मनोस्थिति पर इसका असर होता है।

नकारात्मक विचार आने लगते हैं:

बच्चों को अधिक डाँटना उनके लिए बहुत हानिकारक होता है ऐसे बच्चे के अन्दर नकारात्मक विचार आने लगते हैं। कई बार इन नकारात्मक विचारों की वजह से बच्चे गलत कदम भी उठा लेते हैं। इसलिए अपने बच्चों को अधिक न डांटे।

Read More: अगर आप पहली बार बनीं हैं मां तो जानिए कौन से सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए

आक्रामक स्वाभाव हो जाता है:

बच्चे को अगर माता पिता अधिक डाँटते हैं तो एक समय बाद बच्चे का स्वाभाव इतना आक्रामक हो जाता है कि बच्चे को फिर डांट या मार का कोई असर नहीं होता। इसलिए आप अपने बच्चे को प्यार से समझाएं न कि उसे डांटे मारे।

बच्चे झूठ बोलने लगते हैं:

अधिक डांट पड़ने के कारण ऐसा होता है कि बच्चे कई बार झूठ बोलने लगते हैं और झूठ बोलकर कई बड़ी गलतियाँ भी करते हैं। झूठ बोलना उनकी आदत हो जाती है। इसलिए माता पिता को अपने बच्चों को ज्यादा नहीं डाँटना चाहिए।

Read More: बच्चें की बहती नाक के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय तुरंत मिलेगा आराम

अगर आप अपने बच्चे को बहुत अधिक डाँटते हैं तो बच्चों की मनोस्थिति पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है जो उनके भविष्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने बच्चे को जाने अनजाने में अधिक न डांटे।