11 पेरेंटिंग सबक जो 2021 और उसके बाद में भी काम आयेंगे

by Darshana Bhawsar
Parenting Lessons

2020 और 2021 में माता पिता के लिए पेरेंटिंग एक बड़ी चुनौती है कि कैसे अपने बच्चों को हैंडल किया जाए। क्योंकि इस समय जो महामारी चल रही है उसकी वजह से स्कूल, कॉलेज सब बंद हो चुके हैं। वे पेरेंट्स सबसे ज्यादा परेशान हैं जो जॉब भी करते हैं उनके लिए यह समय ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। हम यहाँ आपको बताने वाले हैं 11 पेरेंटिंग सबक जो 2021 और उसके बाद में भी काम आएंगे।

Read More: अगर आप पहली बार बनीं हैं मां तो जानिए कौन से सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए

11 पेरेंटिंग सबक जो 2021 और उसके बाद में भी काम आएंगे:

  1. बच्चों को पढ़ाने का तरीका
  2. दिनचर्या पर नियंत्रण
  3. बच्चों पर नियंत्रित
  4. बच्चों के साथ समय बिताना
  5. बच्चों को नई शिक्षा देना
  6. बच्चों की रुचि को समझना है
  7. बच्चे को मोटिवेट करना
  8. बच्चों को सही गलत में अंतर समझाना
  9. बच्चों को घर के काम सिखाना
  10. बच्चों को सुरक्षित रहने के तरीके बताना
  11. बच्चों के दोस्त बनना

बच्चों को पढ़ाने का तरीका:

इस समय बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है तो अब आपको एक चीज तो समझ आ ही गई होगी कि अपने बच्चे को किस तरीके से पढ़ाना है। बच्चे आसानी से अब मोबाइल भी चला लेते हैं इंटरनेट भी चला लेते हैं बस आपको यहाँ पर होने थोड़ा सा गाइड करना है।

Read More: ब्रेस्टफीडिंग माँ में लेक्टेशन बढ़ाने वाली टॉप 5 रेसिपीज़

दिनचर्या पर नियंत्रण:

अभी सभी घर में है तो इस वजह से दिनचर्या में हो सकता है थोड़े से उतार-चढ़ाव हो रहे हों। लेकिन आपको एक बात समझनी होगी कि आपको अपने बच्चे की और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा, तो अपनी और अपने बच्चे की एक दिनचर्या बनाएं। इसका ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

बच्चों पर नियंत्रित:

बच्चों को नियंत्रित करने के कई तरीके होते हैं लेकिन अधिकतर माता पिता अपने बच्चे को मारपीट कर या डांट डपट कर ही नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। तो ऐसा बिल्कुल नहीं करें। आप अपने बच्चे को प्यार से समझा कर भी नियंत्रित कर सकते हैं।

बच्चों के साथ समय बिताना:

बच्चों को अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है लेकिन कई बार समय की कमी के कारण लोग ऐसा नहीं कर पाते। अब यह एकैसा समय है जब आप अपने बच्चे को पर्ण समय दे सकते हैं तो उनको समय दें।

बच्चों को नई शिक्षा देना:

यह इन्टरनेट का जमाना है और इन्टरनेट पर सिखने के लिए अब बहुत सारे विकल्प हैं अपने बच्चे कीरूचि के अनुसार उसको नई शिक्षा दें। यह बच्चे को भविष्य में भी बहुत सहायता करेगी।

Read More: बच्चें की बहती नाक के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय तुरंत मिलेगा आराम

बच्चों की रुचि को समझना है:

हर बच्चे की रूचि है अलग कार्य में होती है जिसे समझना बहुत जरुरी होता है। अगर आप अपने बच्चे की प्रतिभा और उसकी रूचि को समझेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढेगा।

बच्चे को मोटिवेट करना:

बच्चों को मोटिवेट करना बहुत आवश्यक होता है इसलिए समय-समय पर अपने बच्चे को मोटीवेट करें। बच्चों को अपने माता पिता के सहयोग की बहुत आवश्यकता होती है तो इस जगह अपने बच्चे को मोटीवेट करके उनका सहयोग जरुर करें।

बच्चों को सही गलत में अंतर समझाना:

बच्चों को सही गलत में अंतर समझाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है कई बार समय न रहते हुए हम बच्चों को नहीं समझा पाते कि क्या सही है और क्या गलत है। लेकिन इस समय जो परिस्थितियाँ हैं सभी लोग घर पर हैं। और आपके बच्चे और आप आराम से एक दूसरे को समय दे पा रहे हैं तो आप अपने बच्चे को सही और गलत को पहचानने की शिक्षा भी जरुर दें।

बच्चों को घर के काम सिखाना:

इस समय आप अपने बच्चे को घर का काम सिखाएं उनके लिए भी यह नया होगा और आपके बच्चे इससे कुछ सीखेंगे भी। आप उनको सिखाएं कि घर में काम किस प्रकार से किया जाता है कि वह पढ़ाई के साथ भी घर का काम कैसे कर सकते हैं या अन्य कार्य कैसे कर सकते हैं यह भी बहुत आवश्यक है।

Read More: मिसकैरेज से बचने के लिए खाएं शरीफा, आयरन और फाइबर से होता है भरपूर

बच्चों को सुरक्षित रहने के तरीके बताना:

हम टीवी पर कई बार देखते हैं कि क्राइम कितना ज्यादा दुनिया में बढ़ता जा रहा है तो अपने बच्चे को इस समय यह शिक्षा भी दे सकते हैं। चाहें तो उन्हें कुछ एक्टिविटी भी सिखा सकते हैं जैसे जूडो-कराटे।

बच्चों के दोस्त बनना:

अपने बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए कभी-कभी उनका दोस्त बनना पड़ता है। हमेशा अगर आप पैरंट की तरह ही हमसे बात करेंगे तो वह शायद आपसे दूर हो सकते हैं या आप से डर सकते हैं। लेकिन अगर आप कभी-कभी उनसे दोस्त की तरह मिलेंगे तो फिर भी आपको अपनी सारी दिल की बात बताएंगे।

11 पेरेंटिंग सबक जो 2021 और उसके बाद में भी काम आएंगे तो आप इन पर एक बार गौर करें और 11 तरीकों को अपनाएं।