वास्तु दोष से बचने के उपाय

by Darshana Bhawsar
vastu

वास्तु शास्त्र बहुत प्राचीन विज्ञान है। लेकिन आज भी कई लोग इस विज्ञान के बारे में नहीं जानते उन्हें लगता है वास्तु शस्त्र कोई ज्योतिषी ज्ञान है। और हर व्यक्ति वास्तु के अनुसार अपना घर या भवन बनवाये से संभव नहीं है। और कई लोगों का भवन या घर वास्तु दोष से प्रभावित भी होता है। कई लोगों को इसका ज्ञान नहीं होता लेकिन कई लोगों को इसका थोडा बहुत पता होता है और उन्हें ऐसा लगता है कि वास्तु दोष की वजह से उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। वे कारण जानना भी चाहते हैं और उपाय भी करना चाहते हैं लेकिन वे ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाते।

इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

वास्तु दोष को दूर करने के कुछ बहुत ही आसान से उपाय हैं जिन्हें आप स्वयं बिना किसी से पूछे भी अपना सकते हैं इनके दुष्प्रभाव नहीं हैं।  यहाँ हम आपको वास्तु दोष से बचने के आसान से उपाय बताने जा रहे हैं।

  • वास्तु दोष से बचने उपाय:

वास्तु दोष से बचने के यहाँ हम आपको कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं:

  • घर में लगायें तुलसी:

घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में होने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है। इसलिए अगर आपको वास्तु दोष से बचना है तो घर में तुलसी जरूर लगायें।

vastu
  • पूजा आरती:

घर में सुबह शाम पूजा आरती जरूर करें।  इससे कई हद तक वास्तु दोष से मुक्ति पायी जा सकती है। पूजा आरती करते समय कपूर का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि कपूर आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए घर में हमेशा सुबह शाम पूजा आरती जरूर करनी चाहिए।

  • लुहान का धुँआ:

लुहान का धुँआ करना भी सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक उर्जा का नाश करता है। अगर घर में किसी बच्चे को नज़र लगती है तो भी लुहान की धूनी देना चाहिए। वैसे ही घर में सकारात्मक उर्जा लाने के लिए ऐसा किया जाता है।

  • अशोक के पेड़ लगायें:

वास्तु दोष को दूर करने के लिये यह एक बहुत आसान और उम्दा उपाय है। घर में अगर अशोक के पेड़ लगाए जायें तो इससे सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। अशोक का पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए घर को वास्तु दोष से बचाने के लिये अशोक का पेड़ जरूर लगायें।

  • घर की छत पर काला मटका रखें:

वैसे तो काला रंग अशुभ माना जाता है लेकिन काला रंग बुरी नज़र से बचाने के लिये प्रयोग किया जाता है। वैसे ही अगर घर की छत पर काला मटका रख दिया जाये तो वास्तु दोष को कम किया जा सकता है। काले मटके की जगह आप काले धागे या काले कपडे का भी प्रयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र का इतिहास

  • घर को सुगन्धि रखें:

घर में अगर हमेशा खुशबू आती रहे तो उस घर में धन और लक्ष्मी का वास रहता है। घर में हमेशा खुशबू आने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए घर को हमेशा सुगन्धित रखना चाहिए। यह वास्तु दोष दूर करने का आसान उपाय है।

  • घर में सुगन्धित पुष्प के पेड़ लगाए:

घर में हमेशा सुगंधित पुष्प के पेड़ पौधे लगायें। इससे पूरे घर में सुगंध फैली रहेगी। और घर में पेड़ पौधे होना चाहिए लेकिन ध्यान रखें घर में पीपल,  महेंदी,  इमली जैसे पेड़ घर में नहीं लगायें। इस प्रकार भी वास्तु दोष को रोका जा सकता है।

  • घर में किसी नल से पानी न रिसे:

कई बार घर में नल ख़राब होने जैसी समस्याएँ आ जाती हैं। तो अगर आपके घर में भी कोई नल ख़राब हो गया है और उसमें से पानी रिस रहा है तो तुरंत उसे ठीक कराएं या उसके नीचे कोई बर्तन लगा दें जिससे वह पानी फैले नहीं। ऐसे फैलता हुआ पानी घर में नकारात्मक उर्जा को लाता है।

  • क्या वास्तु और ज्योतिष विज्ञान एक ही हैं:

कई लोगों के मन में इस प्रकार का सवाल पनप रहा होगा। किन्तु वास्तु विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान दोनों ही अलग हैं। लेकिन यह बात भी सही है कि वास्तु शास्त्र के साथ ज्योतिष विज्ञान का भी प्रयोग होता है। फिर भी दोनों में बहुत अंतर है।  इसलिए इनको एक ही विज्ञान मानना गलत होगा। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में बहुत अंतर है लेकिन साथ में प्रयोग होने के कारण लोगों को ऐसा लगता है कि दोनों विज्ञान एक ही हैं। इसके बारे में कई किताबें लिखी गई हैं जिसमें पूरी जानकारी है।

  • क्या वास्तु दोष के उपाय के बाद जीवन में परिवर्तन आ सकता है:

हाँ अगर वास्तु दोष का उपाय कर लिया जाये तो जीवन में सकारात्मक बदलाब आने लगते हैं। कई परेशानियाँ हल हो जाती हैं घर में सुख संपत्ति आने लगती है। जरूरी नहीं है कि आपका घर वास्तु के अनुसार ही बना हो लेकिन अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर किया जाना संभव है।  इससे आपके जीवन में कई छोटे और बड़े परिवर्तन आएंगे।

  • वास्तु दोष के प्रभाव:

वास्तु दोष के सिर्फ नकारात्मक प्रभाव ही हैं। वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैर पसारने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में अशांति फैलने लगती है।  घर में जाने का मन नहीं करता, घर में हमेशा लड़ाई झगडे होते हैं इत्यादि। वास्तु दोष के सिर्फ नकारात्मक प्रभाव ही हैं न कि सकारात्मक प्रभाव।

इसलिए ही ऐसा कहाँ जाता है कि घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए।  कभी-कभी हमें ये समझ नहीं आता लेकिन इसके कई दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपके घर में वास्तु दोष है तो आप इसके लिए किसी से सलाह लें। अगर आप किसी से सलाह नहीं लेना चाहते हैं तो आप यहाँ बताये गए उपाय करिए। इससे निश्चित ही आपके जीवन में परिवर्तन आएगा और आपका घर वास्तु दोष से दूर हो पायेगा।

ये उपाय बहुत ही आसन है और इन्हें करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। एक बार इन्हें अपनाकर देखें आपको स्वयं ही अंतर समझ आएगा।