मुंह में छाले होने की यह है वजह, ऐसे पाएं छुटकारा

by Mahima

अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते नजर आते हैं कि उनके मुंह में छाले हो रहे हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको बताएंगे की इस समस्या से कैसे छुटकारा पाएं।

कैसे होती है यह समस्या

फूड एलर्जी

टूथ ब्रशिंग या किसी भी गर्म खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों के कारण चोट भी अल्सर का कारण बन सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों के लिए एलर्जी होती है जो अक्सर मुंह के अल्सर का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं आपके दिल से जुडी समस्याएं

तनाव

हमने देखा है कि परीक्षा के दौरान कई छात्र मुंह के अल्सर यानी छाले से ग्रस्त हैं। कई वयस्क अल्सर से पीड़ित होते हैं। ऐसा तब होता है जब वे कई दिनों तक परेशान और तनाव ग्रस्‍त होते हैं। तनाव की वजह से शरीर की सारी क्रियाएं प्रभावित हो जाती हैं जिसकी वजह से मुंह में छाले निकल आते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आप भी डायबिटीज मेलिटस से हैं पीड़ित, तो हो सकता है यह डायबिटीज होने का इशारा

पेट और आंत रोग

कब्ज या कुछ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से पीड़ित लोग भी मुंह के अल्सर से ग्रस्त रहते हैं। ऐसे लोगों को मुंह में छाले होने की संभावना अधिक रहती है। पेट और आंत संबंधी रोग होने पर डॉक्‍टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: जवानी में सफेद बालों से आप हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खे

कैसे पाएं छुटकारा

  • किसी का भी झूठा ना खाएं
  • लाल मिर्च का सेवन कम करें
  • किसी का भी झूठा पानी ना पीएं