क्या आप भी वजन घटाने के लिए रात में भूखे सोते हैं, तो जान लें ये जरूरी बातें

by Naina Chauhan
weight loss

आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। वजन घटाने (weight loss) के लिए अगल – अगल तरीके भी अपनाते रहते हैं, कभी डायटिंग, तो कभी घंटों तक जिम में पसीना बहाना और बहुत से लोग तो रात में खाना ही छोड़ देते हैं, उन्हें लगता है कि रात में खाना न खाने से वह जल्दी वजन घटा सकते हैं। लेकिन क्या लोग जानते हैं ब्रेकफास्ट और लंच की तरह ही डिनर भी जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें-मिलिट्री डाइट क्या है और कैसे ये वजन घटाने में कारगर है?

लोगों को रात का खाना हमेशा हल्का और पाष्टिक खाना चाहिए, जो आसानी से पच जाए और कैलोरी में भी कम हो। कुछ लोग खाने के बाद सो जाते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक होता है। जिसकी वजह से गैस्ट्रिक की समस्या से जूझना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि डिनर में कब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

जब लोगों को तेजी से वजन कम करना होता है तो उसके लिए कभी अपना खाना नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप अपना खाना ही छोड़ देंगे तो आपका वजन तो कम हो जाएगा, लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं चल सकता,क्योंकि शरीर को उसके हिसाब से खाना न मिले तो वह सही तरीके से काम नहीं करता, जिसके बाद एनर्जी कम होने लगती है।

आइए जानते हैं डिनर करने का सबसे सही समय क्या है।

अगर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है तो उसे सोने से कम से कम 4 घंटे पहले डिनर करना चाहिए। ऐसा करने से आपका डिनर कभी स्किप नहीं होगा और आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।

इसे भी पढ़ें-weight loss के लिए करें इस सुपरफूड का इस्तेमाल, मिलेगी बीमारियों से भी राहत

डिनर में क्या खाना सही रहता है।

  • रात के खाने में हमेशा हल्का खाना ही सही ऑप्शन रहता है, जिसमें आप खिचड़ी खा सकते हैं क्योंकि ये हल्का और फाइबर से भरा होता है।
  • अगर आप 2 रोटी खाते हैं तो आप 1 ही खाएं और साथ में दाल की मात्रा ज्यादा लें।
  • शाम के समय नमक की मात्रा कम रखें क्योंकि नमक शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ा देता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

क्या है डिनर स्किप करने के नुकसान

  • जो लोग अक्सर अपना डिनर स्किप करते हैं उन्हें अक्सर नींद ठीक से नहीं आती।
  • भूखे रहने से बाद में खाने की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ जाता है।
  • खाना न खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-

अगर आपको लगता है कि रात का खाना स्किप करके आप वजन घटा सकते हैं तो ऐसा नहीं है। ऐसा करने से आप अपने शरीर को नुकसान पहुचाते हैं। इसके लिए आप हेल्थी ऑप्शन चुन सकते हैं।  

Read More Article On Weight Loss In Hindi