योग एंड मैडिटेशन से बनाइये जीवन स्वस्थ

by Darshana Bhawsar

योग एंड मैडिटेशन जीवन के लिए बहुत अधिक उपयुक्त सिद्ध हुए हैं। स्वस्थ जीवन के लिए योग एंड मैडिटेशन का बहुत महत्व है। प्राचीन समय से ही योग और मैडिटेशन को एक विशेष स्थान दिया गया है एवं आधुनिक समय में भी इसके लिए जगह –जगह मुफ्त शिविर लगाये जाते हैं ताकि लोगों में योग और मैडिटेशन के लिए जागरूकता बढे। योग के बेनिफिट्स तो अनगिनत हैं। कई बिमारियों पर योग के द्वारा नियंत्रण पाया जा सकता है। लेकिन इनको करने के लिए एक नियमित समय देना आवश्यक जिससे इनका प्रभाव अत्यधिक अनुकूल हो।

इसे भी पढ़ें: रोज 10 मिनट तक रस्सी कूद कर आसानी से घटाएं अपना वजन

योग एंड मैडिटेशन को सुबह के समय करें:

सुबह का समय योग एवं मैडिटेशन के लिए सबसे अनुकूल माना गया है। इस समय शुद्ध हवा का प्रवाह होता है एवं ऐसे में अगर योग और मैडिटेशन किया जाये तो प्रकृति से सीधा जुड़ा जा सकता है। मैडिटेशन एवं योग के बेनिफिट्स सुबह के समय करने से दोगुने हो जाते हैं। इसलिए योग और मैडिटेशन को सुबह के समय करना चाहिए।

निर्धारित समय अन्तराल:

इसे भी पढ़ें: ये आसान उपाय अपनाकर घटाएं अपना वजन

योग एंड मैडिटेशन को कम से कम 30 मिनिट से लेकर 1 घंटे तक करना चाहिए जिससे उचित परिणाम मिल सकें। मैडिटेशन एवं योग के बेनिफिट्स लेने के लिए कम से कम 30 मिनिट का समय स्वयं को योग के लिए अवश्य दें।

सही प्रकार से करें योग एवं मैडिटेशन:

योग एवं मैडिटेशन को करने का एक सही तरीका होता है और इसके लिए किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता लें जो योग एवं मैडिटेशन के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी रखता हो। गलत प्रकार से किये गए योग एंड मैडिटेशन का कोई असर देखने को नहीं मिलता। इसलिए इसकी सलाह लें और फिर प्रारंभ करें।

इसे भी पढ़ें: योग करें लेकिन जरा संभलकर

योग एवं मैडिटेशन के फायदे:

योग एवं मैडिटेशन के अनेक फायदे हैं जैसे मधुमेह को नियंत्रित करना, मोटापा नियंत्रित करना, उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण, श्वाश की बीमारी से निजात इत्यादि। ऐसे ही और भी कई योग के बेनिफिट्स हैं। वहीँ मैडिटेशन से भी कई फायदे हैं जैसे क्रोध पर नियंत्रण, एकाग्रता, दिमाग को शांत रखना इत्यादि।

योग और मैडिटेशन मानव के लिए एक रामबाण हैं जो सदियों से चले आ रहे हैं एवं जिनके अनगिनत फायदे हैं। एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग एंड मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में उतरना चाहिए।