मानव शरीर में लिवर से जुड़े कार्य और उसके खराब होने के संकेत

by Mahima
liver problem reason

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह हमारे  शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, भोजन पचाने में मदद करने , रसायनों का उत्पादन और डिटॉक्सीफिकेशन जैसे काम  करने में मदद करता है। हमारे शरीर में लिवर वर्कहॉउस के रूप में  काम करता है।  लिवर मेटाबोलिज्म के द्वारा वसा को तोड़कर उसे अच्छी तरह पचाने का काम करता है। लिवर में विटामिन और आयरन स्टोर रहते है।

इसे भी पढ़ें: लिवर खराब होने के कारण और स्वस्थ लिवर के लिए उचित खान पान

जानते है लिवर के कुछ महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में :

  • लिवर कार्बोहाइड्रेट और अमीनो एसिड को ग्लूकोज में बदल कर ऊर्जा प्रदान करता है।
  • भोजन द्वारा मिले प्रोटीन को शरीर के लिए उपयोगी बनाता है।
  • अपशिष्ट पदार्थ को यूरिन के द्वारा शरीर से बाहर निकालता है।
  • थायराइड और एस्ट्रोजन हार्मोन की प्रक्रिया में मदद करता है।
  • त्वचा और गुर्दे के साथ-साथ शरीर में विटामिन डी को बनाने में योगदान करता है।
  • रक्त में सेलुलर घटक के गठन में मदद करता है।

लिवर से जुडी  बीमारियों के बारे में जानना बड़ा मुश्किल होता है। क्योकि लिवर धीरे धीरे ख़राब होता है। कई लोगों में जब तक इसके लक्षण समझ में आते है, तब तक बहुत देर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: पेट में होने वाली जलन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे

जानते है लीवर खराब होने के संकेत:

  • मुंह में अमोनिया के आधीक बनने से मुंह से बदबू आती रहती है।
  • त्वचा क्षतिग्रस्‍त होने लगती है तथा आंखों के नीचे की स्‍किन बहुत ही नाजुक हो जाती है।
  • लीवर में अधिक वसा के जमा होने से या लिवर के बढ़ जाने से पाचन तंत्र काफी हद तक प्रभावित होता है।
  • त्‍वचा का रंग फीका या उस पर सफेद रंग के धब्‍बे पड़ने लगते है।
  • हर रोज मूत्र या मल का रंग गहरा होने लगे।
  • आंखों का सफेद भाग और नाखून पीले दिखने लगे।
  • लीवर बाइल नामक एंजाइम उत्पन करता है जो कि स्‍वाद को खराब करता है। यदि मुंह में कडुआपन रहता है

तो इसका मतलब है कि बाइल आपके मुंह तक पहुंच रहा है।

  • लीवर बड़ा होने पर पेट में सूजन आ जाती है, जिसको हम अक्‍सर मोटापा समझने की भूल कर बैठते है।

इसे भी पढ़ें: गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी