योग एजुकेशन से रखें खुद का ख्याल

by Darshana Bhawsar
yoga

पहले के समय से ही योग का बहुत महत्व रहा है और अब आज के समय में भी योग को विशेष महत्व दिया जा रहा है। योग ऐसी साधना है जिसमें सांस को नियंत्रित करके एवं विभिन्न मुद्राओं के प्रयोग से शरीर को स्वस्थ रखा जाता है। आज के समय में योग एजुकेशन को बहुत महत्व दिया जा रहा है। योग एजुकेशन के द्वारा कई तरह की बिमारियों से निजात पाया जा सकता है इसलिए कभी-कभी इसे आयुर्वेद का एक भाग भी माना जाता है।

Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज

yoga

क्यों जरुरी है योग एजुकेशन:

स्तनों के नीचे पड़ने वाले चकत्तों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार

जब भी हम योग के बारे में बात करते हैं तो लोगों के दिमाग में इससे जुड़े हुए कई सवाल आते हैं। जैसे योग क्यों करें या योग एजुकेशन आखिर क्यों जरुरी है? योग एजुकेशन में विशेषतः यह सिखाया जाता है कि खुद पर संयम कैसे रखें। और संयम से किये हुए कार्य हमेशा सफल होते हैं। योग दो प्रकार के होते हैं स्थिर और चलित। जैसा की इनके नाम से ही पता चल जाता है स्थिर में बैठ कर सांस को नियंत्रित करके मन को एकाग्र किया जाता है। एवं चलित में विभिन्न प्रकार के व्यायाम किया जाते हैं जो शरीर को सुडोल बनाते हैं। इस प्रकार से योग का महत्व कई तरह से देखा जाता है। लेकिन योग को समझने और जीवन में उतारने के लिए योग एजुकेशन बहुत जरुरी है।

योग को योग गेम की तरह करें:

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

मनुष्य की एक प्रवृत्ति होती है जैसे एक ही काम को रोज-रोज करके मनुष्य चिड़चिड़ा हो जाता है तो इसके लिए उन्हें कुछ परिवर्तन की आवश्यकता होती है। अब योग की ही बात कर ली जाये तो अगर मनुष्य रोज योग को करे तो कुछ दिनों बाद उसे योग करने का मन ही नहीं होगा। लेकिन अगर योग को योग गेम की तरह किया जाये तो योग का एक नया रूप सामने आएगा। वैसे भी कहा जाता है कि योग को हमेशा मुस्कुराते हुए करना चाहिए तब इसका उत्तम असर देखने को मिलता है। योग गेम के अनुसार आप कुछ लोगों का ग्रुप बनाकर उनमें आपस में कम्पटीशन रख सकते हैं। या ग्रुप में अलग-अलग तरह से रोज बदल-बदल कर योग कर सकते हैं। इस तरह से आपका रुझान योग की तरफ हमेशा बना रहेगा और इसका फायदा आपको बहुरूप में मिलेगा।जैसे:

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि

  • स्वस्थ शरीर-सुडोल शरीर।
  • बिमारियों पर नियंत्रण।
  • शांत दिमाग।
  • एकग्रता।
  • कांतिमय त्वचा।

yoga

और भी कई प्रकार के लाभ योग से मिलते हैं। लेकिन सबसे जरुरी है योग एजुकेशन लेना उसे समझना फिर उसे जीवन में उतारना। और योग गेम योग को एन्जॉय करने का सबसे आसान तरीका है। योग अगर आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा तो इसके कोई बिपरीत परिणाम भी नहीं है। इसलिए योग को आयुर्वेद में भी सबसे अच्छा उपचार माना गया है। कई शोध से पता चला है कि योग को नियमित करना बहुत अच्छा व्यायाम है। अब तो भारत और कई अन्य देशों में फ्री भी योग एजुकेशन भी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: इस डांस को करने से सिर्फ 10 मिनट में घटती है इतनी कैलोरी