डिलीवरी के बाद झड़ते बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

by Naina Chauhan
hair care

महिला के लिए प्रेगनेंसी के नौ महीने ही नहीं बल्कि डिलीवरी के बाद भी कई परेशानियां देखने को मिलती है। अक्सर देखा जाता है कि प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के बाल झड़ने लग जाते हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद भी लोगों से बाल झड़ने की शिकायत देखने को मिलती है। ऐसा क्यों होता है आइए जानते हैं।

महिलाओॆ में प्रेगनेंसी के बाद हार्मोनल बदलाव होते हैं साथ ही शिशू की देखभाल की वजह से समय से न सोना और नींद की कमी की वजह से स्ट्रेस बाल झड़ने का एक कारण हैं। इसके लिए महिलाएं घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है रागी का सेवन

झड़ते बालों को रोकने के लिए अपनाएं ये चीजें

बालों की देखभाल के लिए जरूरी हो कि आप घर पर मेथी दाने का मास्क बनाकर लगाएं। इसके लिए मथीदाना, दही और कोकोनट ऑयल की जरूरत होगी।

कैसे बनाएं मेथीदाना हेयर मास्क

  • सबसे पहले मेथीदाने को रातभर पानी में भीगोकर रख दें।
  • फिर इन दानों को अच्छे से पीस लें और इनका पेस्ट बना लें।
  • जब इसका पेस्ट बनकर रेड़ी हो जाए तो इसमें दही और कोकोनट ऑयल डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को बनाकर 2 घंटों के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें-बालों को करना हैं स्ट्रेट तो पार्लर जाकर ना फूंके पैसें, अपनाए ये घरेलू टिप्स

हेयर मास्क लगाने का सही तरीका

इस हेयर मास्क को बालों को धोने के बाद लगाएं। इस मास्क को लगभग 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को धो लें और उस समय शैंपू ना करें।

बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं

सेहत के लिए सबसे पहले एक हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी डाइट जरूरी होती है। जिसमें बालों की देखभाल भी शामिल है। इसके लिए आप फल, हरी सब्जियां, मेवा, अंडा शामिल हैं।

Read More Article On Hair Care Tips In Hindi