पाएं एस्प्रिन की गोली जैसा लाभ अंगूर के सेवन से

by Mahima
Aspirin's Pill

स्वाद में खट्टा मीठा अंगूर शायद ही किसी को न पसंद हों । साथ ही यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। अंगूर में  अम्ल, शर्करा, ग्लूकोज, साइट्रिक, रैसेमिक, मौलिक एसिड, सोडियम ,पोटेशियम और क्लोराइड जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में उपस्थित होते हैं जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। अंगूर में माता के दूध के बराबर पोषक तत्व उपस्थित होते हैं इसलिए अंगूर को “फलों की रानी” के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: इन ड्रिंक्स के सेवन से मूड होगा पल भर में दुरुस्त

आइये जानते हैं अंगूर के नियमित सेवन से किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं :

  • यदि किसी कारण शरीर में रक्त की कमी हो गयी हो तो ऐसे में एक गिलास अंगूर के रस का सेवन शरीर में खून की कमी को शीघ्र ही पूरी कर देता है।
  • अंगूर में विटामिन ए उचित मात्रा में पाया जाने के कारण इसके सेवन से भूख बढ़ती है, पाचन ठीक रहता है। आंख, बाल एवं त्वचा चमकदार बनती है।
  • ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से बचने में भी अंगूर का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
  • काली मिर्च और नमक के साथ अंगूर  के सेवन  से कब्ज  से छुटकारा मिलता है।
  • यदि शरीर में खून की कमी हैं तो एक कप अंगूर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून बढ़ता हैं।
  • मुँह के छालों से राहत पाने के लिए अंगूर के रस से कुल्ला करना फायदेमंद होता है।
  • हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एस्प्रिन की गोली के समान कारगर है। जिस प्रकार एस्प्रिन के सेवन से खून के थक्के नहीं बनते उसी प्रकार से काले अंगूर के रस में फलोवोनाइडस होने के कारण यह भी एसप्रिन कि तरह खून का थक्का नहीं बनने देते हैं जिससे हार्ट-अटैक की संभावना कम हो जाती है।
  • अंगूर में कैलोरी बहुत कम पाई जाती है अतः इसका सेवन वजन कम करने के लिए अच्छा उपाय माना जाता है।
  • धूप में जाने से पहले अंगूर खाने से हमारे शरीर में नमी बनी रहती हैं और डीहाड्रेशन की समस्या से निजात मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह के नास्ते में स्प्राउट्स को शामिल करने से क्या है फायदे

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी