वेजाइना में जलन से मुक्ति पाने के आसान घरेलू उपाय

by Mahima

वेजाइना महिलाओं के शरीर का बहुत ही  संवेदनशील अंग होता है। महिलाओं में पाई जाने वाली यह एक आम समस्या है तथा ऐसी कोई भी महिला नहीं होगी जिसको अपने जीवनकाल में जननांग में खुजली की समस्या का सामना न करना पड़ा हो।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय

अधिकाशतः इस समस्या के बारे में महिलाएं खुलकर नहीं बात करती लेकिन जब यह समस्या असहनीय  हो जाती है तब महिलाओं को इसके बारे में बताना ही पड़ता है। इस समस्या में वेजाइना की बाहरी त्वचा को खरोंचने की इच्छा होती रहती हैं यह एक कष्टप्रद समस्या है। जननांगों में खुजली के कई कारण हो सकते हैं, जैसे यीस्ट संक्रमण, मासिक धर्म के समय उपयोग में लाये जाने पैड्स में उपस्थित केमिकल्स,कसे हुए कपडे पहनना, सेक्स के बाद स्वच्छता न रखना। जब यह खुजली अधिक हो जाती है तब वेजाइना में दर्द महसूस होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: याददाश्त बढ़ाये चुटकी में

आइए जानते हैं वेजाइना की जलन को कम करने के घरेलू उपायों के बारें में:

  • सेब का सिरका: सेब का सिरका खुजली और जलन को कम करने के लिए लाभकारी मन जाता है क्योंकि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं साथ ही यह वेजाइना के pH को संतुलित करता है। इससे वेजाइना में जलन नहीं होती है। एक चम्मच शुद्ध सेब के सिरके को गर्म पानी में मिलाकर नियमित रूप से वेजाइना साफ करने से इस समस्या से जल्दी ही मुक्ति मिल जाती है।
  • नीम की पतियों का प्रयोग : प्राचीन कल से नीम का प्रयोग एक औषधि के रूप में  किया जाता  रहा हैं। इसके प्रयोग के लिए नीम को अच्छे से पानी में उबाल कर छोड़ दें जब पानी हल्का गुनगुना रह जाये तब इससे वैजाइना को अच्छे से साफ़ करें। इसका प्रयोग इस समस्या में बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
  • नारियल के तेल का प्रयोग: नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके वेजाइना पर लगाने से काफी आराम मिलता है और अधिक प्रभाव के लिए नारियल के तेल में थोडा सा कपूर पीसकर, अच्छे से मिक्स करके वेजाइना पर लगाने से बहुत लाभ मिलता है।
  • बर्फ की सिकाई :जलन से तुरंत आराम पाने के लिए बर्फ की सेक काफी लाभकारी होती है।इसके लिए साफ कपड़े में बर्फ लपेटें और कुछ देर तक वेजाइना की इससे सिकाई करें तो जलन काफी कम हो जाती है।
  • नमक के घोल का प्रयोग : नमक में खुजली तथा बैक्टीरिया को दूर करने के गुण उचित मात्रा में पाए जाते है।  अतः वैजाइना में खुजली  होने पर नमक के गाढ़े घोल से वैजाइना को धोने से बहुत ही लाभ मिलता है।
  • लहसुन का पेस्ट : लहसुन का पेस्ट बनाये तथा जाली के एक कपडे में इसे बांधकर योनि के अंदर लगाये। इससे दुर्गन्ध आ सकती है परन्तु इससे मिलने वाला आराम बहुत अश्चार्यजनक होता है।

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी