इन जादुई तरीकों से घटाएं अपना वजन

by Mahima

नई दिल्ली। आज के समय में वजन घटाना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। हर कोई इस रेस में खड़ा की कब उसका वजन कम होगा। इसके लिए वो तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं, कई लोग जीम जाते हैं, योगा करते हैं और डायटिंग भी करते हैं। आज हम आपको बताएंगे की इन सबके अलावा आप अपने वजन को कैसे कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने का आसान उपाय सौफ का सेवन

वजन कम करने के नुस्खे 

अगर आप भी वजन कम करने की रेस में खड़ें हैं तो अपनाइए इन नुस्खों को।

  • प्रोटीन और फाइबर- अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपका पेट भी अधि‍क समय तक भरा रहेगा और आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाएंगे। इसके अलावा फाइबर आपको उर्जा देगा जो सक्रिय रहने में मदद करेगा और आपका वजन कम होता रहेगा।
  • फैटी फूड – पिज्जा, पास्ता, चीज, बर्गर जैसी चीजों को खाने से आपको जरूर बचना होगा, क्योंकि यह एक ही दिन में आपके वजन को असंतुलित कर देता है। अनाज से बनी चीजों की अपेक्षा इनमें बहुत अधिक फैट होता है। अगर इनका मोह नहीं छोड़ा तो वजन कम करना आसान नहीं है, यह याद रखें
  • अच्छी नींद लें – नींद की कमी और अधिक नींद दोनों ही हानिकारक होते हैं, और वजन को अनियंत्रित करने में मदद करते हैं। शारीरिक क्रियाओं के ठीक से कार्य करने के लिए 6 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। कम नींद लेने पर तनाव भी बढ़ सकता है, कई बार तनाव भी मोटापे का कारण होता है।
  • पानी – दिनभर में हर घंटे सीमित मात्रा में पानी जरूर पिएं। भोजन करने से कुछ समय पहले और बाद में भी थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। इससे चयापचय की प्रक्रिया ठीक तरह से होगी।
  • आराम – अगर आपको बहुत आराम करने की आदत हो गई है, तो इससे बचें। ऑफिस या घर में घंटों एक ही स्थान पर बैठे न रहें। इससे शरीर के निचले हिस्से में वसा का जमाव हो सकता है और पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर में उठकर घूमते-फिरते रहें, ताकि शरीर में वसा का जमाव न हो।

इसे भी पढ़ें: जौ के पानी के सेवन से करें अपने वजन को कम