जौ के पानी के सेवन से करें अपने वजन को कम

by Mahima

जौ एक प्रकार का अनाज है।  यह  देखने में लगभग गेंहू की तरह लगता है। परन्तु गेहूं  से हल्का  होता है। जौ का सेवन  स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे पहुंचाता है, इसके सेवन से अनेको प्रकार की बीमारियां जड़ से ख़त्म हो जाती है। जौ में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, बीटा और ग्लूकेन, मैगनीज, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट और लेक्टिक एसिड उचित मात्रा में पाए जाते हैं। जौ के साबुत सेवन के साथ- साथ इसका पानी भी अनेको स्वास्थ समस्याओं को कम करने में लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने का आसान उपाय सौफ का सेवन

जौ का पानी तैयार करने की विधि :  जौ का पानी तैयार करने के लिए थोड़े से  पानी में दो बड़े चम्मच जौ डालकर कम से कम इसे तीन से चार घंटे तक छोड़ दे।   फिर इन भिगोये हुए जौ को दो लीटर  पानी में डाल कर धीमी आंच पर  उबाल लें। लगभग 45 मिनट तक इसे पकने दें।  जब यह मिश्रण पानी के साथ घुलकर हल्के गुलाबी रंग का पारदर्शी मिश्रण बन जायें तो समझ जाना चाहिए कि यह पीने के लिए तैयार है। इस पानी को ठंडा होने  के बाद  एक बोतल में भर लें और दिनभर में कम से कम एक से दो गिलास पीते रहें। इसमें नींबू, शहद और नमक भी डाल सकते हैं। छिलके वाले जौ में ज्यादा फाइबर होता है इसलिए इसे पकाने  में ज्यादा समय लगता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आप हैं कमर दर्द से परेशान… तो करें ये काम

जौ का पानी पीने के फायदे:

  • यूरीन तथा किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में जौ के पानी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • वजन कम करने में यह बहुत ही उपयोगी होता है। इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है। जिसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जौ मोटापे को कम करने मे उपयोगी होता है, जिससे आप स्लिम नजर आ सकते है।
  • जौ में सेलेनियम पाया जाता है, जो त्वचा को ढीला नहीं होने देता है और मुक्त कण (free radicals) की क्षति से भी बचाता है। जिसके कारण आपकी त्वचा चमकदार और और उम्र से कम दिखती है। साथ ही जौ के पानी के सेवन से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है।  जो मुँहासों के इलाज के लिए अत्यंत फायदेमंद है। साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
  • गर्मियों के मौसम में इसे पीने से ठंड़क मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पेट में जलन जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।
  • गर्मियों के मौसम में इसे पीने से ठंड़क मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पेट में जलन जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।
  • मधुमेह के रोगियों में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में जौ का पानी बहुत सहायक होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पैरों में होने वाली सूजन से सबंधी परेशानियों  को दूर करता है।

रिपोर्ट : डॉ. हिमानी