ज्यादा भूख को कंट्रोल करने के लिए आसान उपाय

by Mahima
hunger control

हमारे शरीर को खाने की जरूरत होती है, हम कभी कभी उससे ज्यादा खाना खा लेते हैं। जिसके कारण हमें काफी दिक्कत होती है। इससे हम मोटापे का भी शिकार हो जाते हैं। साथ ही साथ दिल की बीमारियां और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए भूख से ज्यादा खाने की आदत को हमे बदल लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: खजूर खाने के होते हैं ढेरो फायदे, पढ़ें यहां

भूख की आदत बदलने के लिए करें ये उपाय

दालचीनी

दालचीनी का रोज सेवन करने से आप अपनी भूख पर कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल हो जाएगा। दालचीनी को आप चाय, दही, ओटमील आदि में मिला सकते हैं। इसके साथ ही सब्जियों में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मैगी में मिला लेड: बच्चों के लिए है बहुत खतरनाक

लहसुन

लहसुन भूख पर नियंत्रण पाने का रामबाण इलाज है। लहसुन का सेवन करने से मस्तिष्क को एक संकेत जाता है कि पेट भरा हुआ है। इसके अलावा, लहसुन का सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है और ब्लड क्लॉट भी बनने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: जरा सी चुटकी भर हींग के प्रयोग से पाएं अनेकों स्वास्थ्य लाभ

काली मिर्च

काली मिर्च का सेवन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। काली मिर्च पाउडर को रोजाना सलाद, सब्जी, फल आदि में छिड़कर खाएं। चाय बनाने में और सब्जी बनाने में मसाले के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। काली मिर्च आपके शरीर से एक्सट्रा चर्बी को निकालती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसका बहुत ज्यादा सेवन न करें।