खजूर खाने के होते हैं ढेरो फायदे, पढ़ें यहां

by Mahima
DATES

खजूर जिसे खाने से हमारे शरीर में तुरंत एनर्जी आ जाती है। इसलिए जब रमजान का महीना शुरू होता है तो इसकी ब्रिकी सबसे ज्यादा हो जाती है। क्योंकि मुस्लिम लोग रोजा तोड़ने के लिए खजूर का सेवन करते हैं, इसको खाने से उनकी पूरे दिन की थकान दूर हो जाती है। खजूर में ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स वो तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को कम मात्रा में चाहिए होते हैं जैसे कि मिनरल्स और विटामिन्स। लेकिन क्या आपको पता है कि, खजूर खाने का सही तरीका क्या होता है।

इसे भी पढ़ें: मैगी में मिला लेड: बच्चों के लिए है बहुत खतरनाक

खजूर में होते हैं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स

दिखने में जितना छोटा होता है खजूर उतना ही विटामिन्स और मिनरल्स से भरा होता है। खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी भी पाया जाता है। ये पोटैशियम से भरपूर लेकिन सोडियम से मुक्त होता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों और दिल की बीमारियों में फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: जरा सी चुटकी भर हींग के प्रयोग से पाएं अनेकों स्वास्थ्य लाभ

रोजाना खजूर के सेवन से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

  • खजूर खाने का सबसे बड़ा लाभ हाई ब्लड प्रेशर वालों को मिल सकता है। ठंड के मौसम में हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को चाहिए कि वो रोजाना नाश्‍ते में कम से कम 3 खजूर जरुर खाना चाहिए।
  • खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।
  • खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।
  • खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।
  • कम सोडियम और ढ़ेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।