मानव जीवन में योग का महत्व

by Darshana Bhawsar
yoga

इस भागदौड़ वाले जीवन में व्यक्ति शांति और ख़ुशी की चाह रखता है लेकिन वो ख़ुशी और शांति उसे मिल नहीं पाती। अब योग के द्वारा यह सब संभव हो चुका है। फिर भी लोगों को योग के लिए समय नहीं मिलता और वे इस वजह से उसी जीवन में उलझे रहते हैं। तो सबसे पहले तो उन्हें स्वयं को योग के लिए परिपक्व करना होगा। योग का महत्व समझना होगा एवं योग की परिभाषा को समझते हुए योग को जीवन में उतारना होगा। एक बार अगर व्यक्ति योग से जुड़ जाता है तो वह कभी योग से स्वयं को अलग नहीं कर पाता। योग का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि योग के सिर्फ सकारत्मक परिणाम है इसके दुष्परिणाम आज तक देखने को नहीं मिले हैं। योग को सही प्रकार से करना एवं योग के नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन

योग से कई प्रकार के लाभ होते हैं जैसे:

1.बिमारियों से मुक्ति

2. अनिद्रा से मुक्ति

3. स्वस्थ शरीर

Bhujangasana

4. तनाव से मुक्ति

5. मानसिक संतुलन

6. नियमित रक्तचाप इत्यादि।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से दूर रखेगा योग

ये तो हो गए योग के लाभ। लेकिन जब तक आप योग की परिभाषा को नहीं समझेंगे आपको योग भी समझ नहीं आएगा। ऐसा माना जाता है कि योग भारत और नेपाल की एक मिलीजुली आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग के द्वारा शरीर, मन एवं आत्मा को एक साथ जोड़ा जाता है। योग प्रक्रिया और धारणा से सम्बंधित है। अब तो आपको योग की परिभाषा और महत्व समझ आ ही गया होगा।

जो प्रक्रिया मनुष्य के तन, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ दे वही योग है। एवं यही कारण है कि योग के कई फायदे हैं। योग एक समय कहीं खो गया था लेकिन अब लोगों की रूचि और आकर्षण योग की तरफ एक बार फिर देखने को मिल रहा है। भारत ही नहीं कई अन्य देश भी योग का महत्व समझ चुके हैं और वे लोग भारत और नेपाल में योग प्रक्रिया को सीखने के लिए आते हैं। योग को चेहरे पर मुस्कराहट रखते हुए करना चाहिए। ऐसे योग का असर कई गुना बड जाता है एवं मानसिक तनाव भी कम होता है। मन की एकाग्रता के लिए योग को विशेष स्थान प्राप्त है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन