संभोग मानव जीवन के लिए एक जरुरी पहलु है शरीररिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ लाभ संभोग द्वारा प्राप्त होते है। वैवाहिक हो या फिर सिंगल, आपको संभोग से जुड़े अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी होना चाहिये। संभोग के बाद अकसर शरीर में थकावट आ जाती है और इसके बाद तुरंत ही कोई भी शारीरिक परिश्रम करना थोड़ा मुश्किल होता है। अतः अधिकाशतः देखा गया है की अच्छे सम्भोग के बाद अकसर दोनों पार्टनर अच्छी नीद लेना पसंद करते हैं। कई लोगो को लगता है की संभोग के बाद नींद आना एक बीमारी है परन्तु यह लोगो की भ्रान्ति मात्र है। संभोग के बाद नींद आना स्वाभाविक है जिससे शरीर को आराम मिलता है। महिलाओं की अपेक्षा संभोग के बाद पुरुष अधिक सोते हैं।
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग सेक्स क्यों रहता है फायदेमंद
आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण होते हैं :
- संभोग के बाद मानव शरीर में ऑक्सिटोसिन, प्रोलेक्टिन और मेलाटोनिन नमक हार्मोन का स्राव में अधिक मात्रा होता है। इन तीनो हॉर्मोन्स के स्राव के कारण व्यक्ति अपने तनाव को कम महसूस करता है और व्यक्ति आराम महसूस करता है जिससे उसको नींद आ जाती है। ये तीनो हार्मोन सेक्स के दौरान महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों के शरीर में अधिक स्रावित होते है जिसकी वजह से महिलाओं की तुलना में पुरुष संभोग के तुरंत बाद सोना पसंद करते हैं।
- संभोग के दौरान कैलोरी अधिक खर्च होती है जिसके बाद वह थकान महसूस होती हैं। अतः संभोग के बाद सोने का यह कारण भी होता हैं।
- संभोग तनाव को दूर करने का महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। कई बार थकान और दबाव में संभोग करने के बाद भी नींद आना स्वभाविक है।
- अकसर संभोग की प्रकिर्या रात के वक्त ही संभव हो पाती है ऐसे में दोनों पार्टनर दिन भर काम करने के बाद जब रात को संभोग करते हैं तो उनको और अधिक थकान महसूस होती है यह कारण भी होता है संभोग के बाद तुरंत सोने का।
इसे भी पढ़ें: सेक्स करने से हैं अनेकों स्वास्थ्य लाभ
रिपोर्ट: डॉ.हिमानी