मॉर्निंग सेक्स क्यों रहता है फायदेमंद

by Mahima
sex time

बेहतर सेक्स लाइफ किसी भी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी होती है। अतः अपनी सेक्स लाइफ  को बेहतर रखने के लिए यह जानना जरुरी होता है कि सेक्स करने का सही समय क्या होना चाहिए जिससे आप अपने  पार्टनर के साथ पूरी तरह से इसका आनंद प्राप्त कर पाएं।  बेहतर सेक्स के लिए सुबह का समय उपयुक्त  माना गया हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्स करने से हैं अनेकों स्वास्थ्य लाभ

आइये जानते है सुबह के समय सेक्स करना क्यों है फायदेमंद :

  • सुबह के समय सेक्स करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आपकी फर्टिलिटी भी बढ़ती है।
  • रीसर्च के अनुसार अगर सप्ताह में कम से कम तीन दिन सुबह के समय सेक्स किया जाए तो हार्ट अटैक के खतरे को  बहुत कम किया जा सकता है।
  • सुबह के सेक्स से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। सुबह के सेक्स से इम्मुनोग्लोब्युलिन A(IGA) का  स्तर बढ़ता है,जो रोगों से लड़ने में काफी असरदार होता है।
  • सुबह के समय में सेक्स करने से बीर्य की गुणवत्ता 12 प्रतिशत बढ़ जाती जाती है। इसलिए गर्भधारण करने की इक्छुक महिलाओं के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है।
  • सुबह के समय सेक्स के दौरान शरीर से निकलने वाले केमिकल्स से अधिक संतुष्टि मिलती है। जिससे ना सिर्फ ख़ुशी का अनुभव होता है बल्कि तरोताजा भी महसूस करते हैं।
  • सुबह के समय मस्तिष्क बिलकुल शांत होता है। और शांत मस्तिष्क के साथ आप अधिक देर तक सेक्स कर सकते। माना जाता है एक घंटे तक संभोग की प्रक्रिया के दौरान करीब 300 कैलोरी बर्न होती है जो वजन घटाने के लिए किसी दिलचस्प कसरत से कम नहीं होती।
  • सुबह के समय सेक्स करने से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से बढ़ता है। जिससे यौन अंगों में अधिक कड़ापन आजाता है। इससे आक्सीजन का संचार अच्छी तरह से होता है और अच्छा  ब्लड सर्कुलशन होने से त्वचा में चमक आती है।

इसे भी पढ़ें: सेफ सेक्स द्वारा किस प्रकार यौन संचारित बीमारियों से दूर रहें

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी