जानिए रोज़ 30 मिनट वॉक करने के फायदे

by Naina Chauhan
walk

मसरुफियत भरी इस जिंदगी ने हमारी वॉक करने की आदत बिल्कुल खत्म कर दी है। घर से ऑफिस जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करते है, ऑफिस से घर आने के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल करते है। और घर और ऑफिस के बीच का वक्त होता हौ वो डेस्क वर्क में गुजर जाता है, ऐसे में हमारे पास वॉक करने का समय ही नहीं बचता। जिसका नतीजा हम वक्त से पहले बीमारियों का शिकार होते जा रहे है। हम अपने आपको वक्त देना भूल गए है, जिसकी वजह से मोटापा, बीपी, शुगर और डिप्रेशन जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे है। आइए जानते है कि वॉक करने के हमें क्या-क्या हेल्थ बेनेफिट मिलते है।

इसे भी पढ़े: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को कैसे दूर करें?

याददाश्त दुरूस्त रहती है।

अगर आप रोजाना 30 मिनट वॉक करते हैं तो आपकी याददाश्त दुरूस्त रहती है। साथ ही बीमारी से महफूज रहते है

मांसपेशिया होती है मजबूत

रोजाना वॉक करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत रहेंगी। और बॉडी का सिस्टम दुरूस्त रहेगा।

इसे भी पढ़े: होम वर्कआउट से कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी

डिप्रेशन से रहेंगे दूर

सुबह या शाम की सैर एंडोरफिंस नामक न्यूरोपेप्टाइड्स को सक्रिय करती है। इससे शरीर को आराम मिलता है। आप हेल्दी रहेंगे तो आपका मूड ठीक रहेगा। आपके मिजाज़ में चिड़चिड़ापन नहीं रहेगा।

शुगर कंट्रोल रहेगा।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से बचने का उपाय

जब हम पैदल चलते है तो शरीर में इंसुलिन का इस्तेमाल सही तरीके से हो पाता है। वॉक ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है।

 वेट रहता है कंट्रोल

अगर आप प्रतिदिन वॉक करते हैं तो आपका वेट हमेशा कंट्रोल रहता है। रोजाना करीब तीस मिनट की वॉक मेटाबोलिज़्म को मज़बूत करती है। और पैदल चलने से भी आपके दिल की भी एक्सरसाइज होती है।