होम वर्कआउट से कैसे बढ़ाएं इम्यूनिटी

by Naina Chauhan
exercise

कोरोना वायरस की वजह से लोगों को फिट रहने का अलग अलग तरीका बताया जा रहा है। जिसमें से एक है एक्सरसाइज। अगर आप कोरोना की वजह से जिम नहीं जा पा रहे है तो कोई बात नही आप घर पर रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। तो चलिए जानते है कुछ ऐसी एक्सरसाइज जो आपको फिट रखने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेगी।

इसे भी पढ़े: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को कैसे दूर करें?

स्क्वैट्स

यह एक्सरसाइज आपकी थाईज की मसल्स को बिल्डअप करते हैं, आपके निंतबों को आकार देते हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथ सामने की ओर खुले रखें, सीधे खड़ें हो और छाती थोड़ी सी बाहर निकालें। अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। अपने घुटनों को पंजों के सामांतर ही रखें। जब तक नीचे झुकें जब तक आपकी जांघें जमीन के समांतर न हो जाएं। ऊपर आते समय सांस छोड़ें।

चिन अप्स

चिनअप्स एक बेहतरीन अपर बॉडी वर्कआउट है। जिम में अक्सर लोग चिन अप्स करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर जिम वर्कआउट कर रहे हैं तो चिनअप्स करें। आप अपने घर की दीवार की रॉड पर इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। आप इस रॉड को अच्छी तरह पकड़ें। अब अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद वापिस नीचे आएं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से बचने का उपाय

पुशअप्स

पुशअप्स करने से आपकी चेस्ट, शोल्डर और आर्म्स की एक्सरसाइज होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने हाथों को जमीन पर करीब कंधे के बराबर दूरी पर हथेलियों के बल पर रखें। साथ ही अपने घुटनों को मोड़ें। अब अपने हाथों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लेकर आएं और फिर वापिस उपर की ओर आएं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है क्योंकि ये आपकी चेस्ट को मजबूत बनाती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

सिट-अप्स-

सिट-अप करने से आपके पेट के निचले और ऊपरी पेट की मांसपेशियों का फैट तेजी से बर्न करने में मदद करती है। इसके साथ ही यह शरीर के लचीलेपन में भी सुधार करने और बैलेंस बनाने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से भी आप तेजी से कैलोरीज बर्न कर सकते हैं।

बोट पोज-

बोट पोज एक्सरसाइज करना थोड़ा टफ जरूर लग सकता है, लेकिन यह काफी असरदार है। यह आपके पेट, कूल्हे और रीढ़ को मजबूत करती है। यह बेहतर किडनी और थायरॉइड फंक्शन को भी एनकरेज करती है। यह पाचन समस्याओं और तनाव से राहत दिलाने में भी मददगार है।