बेली फैट के लिए योग है सबसे अधिक लाभदायक

by Darshana Bhawsar
बेली फैट

आधुनिक समय में लोगों का खान पान इतना बिगड़ता जा रहा है कि उसका असर उनके शरीर पर देखने के लिए मिलता है। जिसका दुष्परिणाम है मोटापा। मोटापा कई बिमारियों का कारण है। अधिकतर लोग बेली फेट के कारण परेशान होते हैं खासकर महिलाएँ। बेली फेट बहुत ही मुश्किल से जाने वाला मोटापा  होता है। बेली फेट के लिए योग को सबसे उत्तम व्यायाम माना गया है। योग एक्सरसाइज के जरिये कई प्रकार की अन्य बिमारियों से छुटकारा भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गुड़, जाने कैसे

बेली फेट को दूर करने के लिए कुछ ऐसे योग हैं जिनके जरिये बहुत जल्दी बेली फेट को कम किया जा सकता है।

  • धनुषासन
  • मर्कट आसन
  • एकपाद उत्तानासन
  • शलभ आसन
  • भुजंगासन
  • उष्ट्रासन

ये सभी बेली फैट के लिए योग हैं जिनसे बहुत ही जल्दी मोटापा तो नियंत्रण में तो आता ही और जड़ से समाप्त होता ही है साथ ही जिद्दी बेली फेट भी दूर होता है। योग एक्सरसाइज मोटापा दूर करने का बहुत अचूक उपाय है लेकिन इसके लिए नियमित दिनचर्या का पालन करना होता है। अगर दिनचर्या का पालन किया जाये तो बेली फेट कोई बड़ी बात नहीं है। ये सभी आसन को करने के तरीके और कुछ नियम होते हैं। वैसे योग एक्सरसाइज को सुबह करना फायदेमंद होता है। योग एक्सरसाइज को अगर रोज सुबह नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में उतारा जाये तो उसके कई सारे फायदे हैं।

बेली फैट

बेली फेट के लिए योग के दौरान किये जाने वाले यह सभी आसन शरीर को लचीला बनाते हैं साथ ही शरीर में जमा हुए अतिरिक्त स्थूलता को दूर करते हैं। इसके लिए योग का एक और प्रकार है कपाल भाती और अनुलोमविलोम। इनके फायदे अनगिनत हैं एवं बहुत ही आसानी से किये जाने वाले योग हैं।

योग एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा मोटापा तो क्या किसी भी प्रकार के कई रोगों को कुछ ही दिनों में नियंत्रित करके समाप्त करने में सक्षम है। अलग-अलग रोग के लिए अलग –अलग योग एक्सरसाइज हैं जैसे बेली फैट के लिए योग की कुछ विधियाँ हमने बताई। किसी भी शारीरिक परेशानी के लिए योग को अपनाया जा सकता है एवं चिकित्सक भी यही सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस डांस को करने से सिर्फ 10 मिनट में घटती है इतनी कैलोरी