सुबह-सुबह कैसा आहार लेना सेहतमंद होता है?

by Naina Chauhan
breakfast

सुबह का आहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। मै आपको कुछ ऐसे उपाय बताता हूँ। जो प्रत्येक गरीब अमीर एवं मध्यम वर्ग के सभी व्यक्ति प्रयोग कर सकते है। और मै आपको ये विश्वास दिलाता हूँ। यदि आप ये उपाय करे तो आपका पाचन व स्वस्थ दोनो दुरुस्त रहेगे। इसके अलावा आप अपनी सुविधा अनुसार भोजन ले। लेकिन चाय को अपने जीवन से निकाल दे। अगर चाय पीने का अधिक मन कहे। तो गर्म पानी पीये इससे आपका मोटापा बहुत जल्दी घटेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा है हृदय रोग होने का लक्षण

अच्छी सेहत पाने के लिए आप इन चीजों को अपनाएं…

● प्रातः काल उठकर तांबे के बर्तन मे पिछली रात से रखा हुआ जल ग्रहण करे। ध्यान ये रहे की आपको बिना कुल्ला मन्जन किये ये जल ग्रहण करना है।

● आप को यदि डायबटिज है। या नही भी है। तो भी आप मेथी के 40 से 45 दाने रात से पानी मे भिगोये हुये खाने चाहिये।और जिस पानी मे दाने भिगोये उसे भी पीये। ये काम आप 7 दिन तक करे फिर 3 दिन गैप करे फिर सात दिन करे फिर गैप करे इसी प्रकार करे।

● आप को यदि कब्ज रहती है। या फिर नही भी रहती है। तो भी आप रात को भिगोयी गयी। किशमिश को सुबह खाये और उसका पानी भी पीये। ये उपाय आप प्रतिदिन कर सकते है।

● सबसे महत्वपूर्ण आपको एक मुठठी चने को रात मे भिगो देने के बाद सुबह खाना चाहिये। और यदि आप के पास उपलब्ध हो तो आप इसमे फल वैगरह को काट कर खा सकते है।

इन सबके साथ आप इनको भी खाएं..

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

1. कच्चे चनों से नाश्ता करें

kaale chane

आप सुबह का नाश्ता कच्चे चनों से करें. स्वाद के लिए इसमें आप प्याज या टमाटर काट सकते हैं. याद रखें कि चनों को उबालना नहीं है और ना ही इनको तेल में फ्राई आदि करना है.

2. नारियल पानी के साथ कोई फल

coconut water

शरीर को अच्छा भोजन नाश्ते में दे दिया जाये तो यह सर्वोतम होता है और आपको बिमारियों से बचाता है. तो सुबह आप नारियल पानी का उपयोग जरूर करें.

3. एक सेब आपको स्वस्थ रखता है

आप घर से बाहर रहते हैं और नाश्ता बनाने का वक़्त आप पर नहीं होता है तो कोई बात नहीं. उल्टी-सीधी चीज खाने से अच्छा है कि आप एक सेब लें और उसको खाते हुए ही ऑफिस निकलें. एक सेब प्रतिदिन नाश्ते में उपयोग करने से आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे.

4. घर में बना पोहा या उपमा

घर में बना पोहा या उपमा भी आप सुबह नाश्ते में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें अच्छे से कुछ हरी सब्जियों को डालकर आप पोहा या उपमा बना सकते हैं.

5. अंकुरित दाल

dal soup

सुबह के नाश्ते में आप अगर जूस और अंकुरित दालें उपयोग कर रहे हैं तो यह तो सबसे अच्छा होता है. इससे शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: गोमुखासन से गठिया को कहिए ना

6.ब्रेड जैम के साथ पीनट बटर

oilgheebutter


कई बार आप घर से जल्दी निकलने के चक्कर में नाश्ता नहीं करते या भूल जाते हैं। ऐसा करना सेहत के प्रति नाइंसाफी है। अगर आपके पास समय कम है, तो आप झटपट नाश्ते का भी विकल्प रख सकते हैं। इसके लिए आप दो ब्रेड लें, एक पर मूंगफली का मक्खन (पीनट बटर) लगाएं और दूसरे ब्रेड पर जैम लगाएं। दोनों को जोड़ दें। अब आपका सुबह का सबसे आसानी से बनने वाला और हेल्थी नाश्ता तैयार है।

7.ओट्स

health

ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। ये घुलनशील फाइबर आंतों के संक्रमण की आशंका घटाने और ग्लूकोज अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकेन भी होता है, जो एक लिपिड कम करने वाला एजेंट होता है। नाश्ते का स्वस्थ विकल्प है यह। इसे आप फलों व मेवों के साथ भी ले सकते हैं।