तांबे के बर्तन में पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर, पानी पीने से क्या होता है?

by Naina Chauhan
copper water

तांबे के बर्तन में पानी के साथ चांदी का सिक्का डालकर रात को ढककर रख लें और सुबह के समय जितना पानी आप आसानी से पी सकते हैं धीरे-धीरे पीए।

इसे भी पढ़ें: गोमुखासन से गठिया को कहिए ना

नियमित रूप से ऐसा करने से क्या होता है, वह इस प्रकार हैं।

1. यह पानी पेट की सभी प्रकार की समस्यायों में लाभकारी है। जैसे कि पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि। पेट से आंतों की गंदगी को भी साफ करने में सहायक है।

2. यह पानी पीने से गुस्सा कम आता है। दिमाग शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।

3. शरीर में ठंडक बनाए रखता है और शरीर में सेल्स का निर्माण करता है।

4. शरीर की आंतरिक सफाई करता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है।

इसे भी पढ़ें: धनुरासन क्या है और उसके लाभ

5. यह पानी रक्त की शुद्धि और वृद्धि करता है।

6. यह पानी फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता। चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाता है। त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। आप हमेशा जवान नजर आने लगते हैं।

7. अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मददगार साबित होता है।

8. थायराइड की समस्या को दूर करने में सहायक है।

9. इस पानी के प्रयोग से स्मरण शक्ति मजबूत होती है और दिमाग भी तेज होता है।

10. यह पानी शुद्ध हो जाता है जिससे बैक्टीरिया भी मर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गुड़, जाने कैसे

11. यह पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।

12. युरिक एसिड को कम करता है और गठिया व जोड़ों में सूजन के कारण होने वाले दर्द को ठीक करता है।

13. चांदी और तांबे के तत्व शरीर में चले जाते हैं, जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

14. यह पानी शरीर के आंतरिक घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और इनफैक्शन का खतरा भी नहीं होता।

15. वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को दूर करता हैं।

16. यह पानी पीने से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है।

17. इस पानी को रोजाना पीने से ब्लडप्रैशर कंट्रोल में रहता है।

इसलिए दोस्तों इस पानी का प्रयोग करें और बीमारियां से छुटकारा पाए।