पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय

by Mahima
Sex power

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में  बढ़ते तनाव और भोजन की गुणवत्ता में आने वाली कमी के कारण पुरुषों में सेक्स से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न होती जा रही हैं । आमतौर पर शारीरिक समस्याओं में मुख्य होते हैं, नापुंसकता, इरेक्टल डिस्फक्शन, कामेच्छा का अभाव, स्वप्नदोष, सेक्स पावर कम होना आदि, जिनकी वजह से  पुरुषों को अपने निजी जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की अवस्था क्या है और कितने चरणों में होती है ?

आइये जानते हैं कि सेक्स पावर बढ़ाने के लिए पुरुषों को किन चीजों का नियमित सेवन करना चाहिए।

  • मेथी: मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस को लेकर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना रात को इसका सेवन करने से इस समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।
  • तिल का तेल: तिल के तेल को थोड़ी मात्रा में लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी ले लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और बॉडी पर मसाज करें।
  • अश्वगंधा: अश्वगंधा सदियों पुरानी औषधि है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसके लिए अश्वगंधा के आधे चम्मच चूर्ण को   दूध के साथ सुबह-शाम लेने से  यौन इच्छा या सेक्स पावर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • आंवला: आंवला का प्रयोग सेक्स पावर बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार  इस्तेमाल  करने से यौन शक्ति बढ़ाने  में मदद मिलती है।
  • लहसुन: लहसुन में पाया जाने वाला एलिसन पुरुषों के बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के साथ ही जननांगों में भी प्रॉपर ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है। लहसुन सेक्स हार्मोन को भी कंट्रोल करता है। लहसुन में विटामिन बी -6 और सेलेनियम मौजूद होता है, जो स्पर्म को बेहतर बनाने के लिए जरूरी तत्व होता है।
  • प्याज का सेवन : आधा चम्मच सफेद प्याज का रस निकालने और उसमें आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच मिश्री का चूर्ण अच्छी तरह से मिला लें और इस मिश्रण का सुबह और शाम प्रतिदिन सेवन करने से  स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है  और स्वप्नदोष जैसी समस्याओं में  भी फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी