DIY: कोकोआ पाउडर से बना फेस मास्क स्किन के लिए हैं फायदेमंद

by Naina Chauhan
face

त्वचा को सुंदर रखने के लिए घर पर ही फेस मास्क और फेस पैक बनाना बहुत ही आसान होता है। और घर पर बने पैक से आप ये भी पता लगा सकते हैं कि इसमें मिलाई गई कौन सी सामग्री आपकी त्वचा के लिए कितनी प्राकृतिक और सही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कोकोआ पाउडर जो कि केक बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है, उतना ही फायदेमंद वो हमारी स्किन के लिए भी है। तो चलिए जानते है घर पर ही आप कैसे कई तरीको से बना सकते हैं कोकोआ पाउडर से चॉकलेट फेस पैक।

इसे भी पढ़ें: नहाते वक्त और उसके बाद, रूखी और बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम

चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

इसके लिए आपको चाहिए-

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच दही
  • ½ कप कोकोआ पाउडर
  • ¾ चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच नारियल का तेल

इसे कैसे लगाएंगे ?

– सबसे पहले इन सभी चीजों को एकसाथ अच्छे से मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। फिर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।

– इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

ऑयली त्वचा के लिए शहद और चॉकलेट मास्क

इसके लिए आपको चाहिए-

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
  • 1 चुटकी दालचीनी पाउडर

इसे कैसे लगाएं ?

इसे भी पढ़ें: डैंडरफ की वजह से क्या आपके सिर में भी होती है खुजली? तो इन आसान DIY तरीकों से पाए डैंडरफ से छुटकारा

– सबसे पहले इन सभी चीजों के मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा शहद मिला लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट बाद पानी से धो दें।

– इसे हफ्ते में एक बार तो जरूर लगाएं।

कोकोआ पाउडर और क्रीम मास्क

इसके लिए आपको चाहिए-

  • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
  • ½ चम्मच गाढ़ी क्रीम

इसे कैसे लगाएंगे ?

– सबसे पहले इसका पेस्ट बना ले और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 20 मिनट बाद ठंडे और साफ पानी से धो लें।

– इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं। ये हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है।

चॉकलेट और कॉफी मास्क

इसके लिए आपको चाहिए-

  • 3 चम्मच कॉफी
  • 3 चम्मच कोकोआ पाउडर
  • 6 चम्मच गाढ़ी क्रीम
  • 1 चम्मच नारियल का दूध

इसे कैसे लगाएंगे ?

– सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें।

– इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

चॉकलेट बनाना फेस पैक

आपको चाहिए-

  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच कोकोआ पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • ½ चम्मच मैश्ड बनाना

इसे कैसे लगाएंगे ?

इसे भी पढ़ें: स्टीम्ड और फ्राइड से जरा हटकर है ‘तंदूरी मोमोज़’ स्वाद में है बेहद लाजवाब

सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें. जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें.

इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं.