कपूर के फायदे

by Naina Chauhan
कपूर-के-फायदे

जब भी किसी के घर या कहीं भी हवन पूजन होता है तो कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है इसके साथ ही इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए किया जाता है। लेकिन इस सब के अलावा भी कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं। जानने के लिए जरूर पढ़ें, कपूर के लाभ जो आपको बहुत फायदा करेगा –

इसे भी पढ़ें:कोरोना वायरस से बचने का तरीका

  • कई लोगों को त्वचा की की समस्या होता है जिसके लिए भी कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। जैसे कि चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर, नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है।
  • अगर किसी के शरीर पर किसी तरह से कोई खरोंच, घाव या फिर जल जाए तो कपूर लगाने से जलन को कम किया जा सकता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की जलन कम होगी और ठंडक मिलेगी।

इसे भी पढ़े: गर्भावस्था के दौरान होने वाले डिप्रेशन के प्रभाव

  • अगर किसी को बहुत ज्यादा तनाव हो रहा है तो सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और साथ ही तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सिरदर्द होने पर भी यह तरीका कारगर है।
  • बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धी-धीरे कम हो जाता है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से फायदा होता है
कपूर के फायदे
  • अगर किसी की एड़ि‍यों फट जाए तो देखने में अच्छी नहीं लगती तो इसके उपचार के लिए कपूर बेहतरीन दवा है। गरम पानी में कपूर मिलाकर, इस पानी में पैर डालकर बैठने से फटी एड़ि‍यों में आराम मिलेगा।  कुछ ही दिनों में एड़ि‍यों का फटना कम हो जाएगा।
  • जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। यह गठि‍या के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशि‍यों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है।

इसे भी पढ़ें:जाने क्या है कोरोना वायरस और इसके लक्षण?

  • सर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है। विक्स, बाम जैसे कई उत्पादों को बनाने में कपूर का प्रयोग किया जाता है।