जाने क्या है कोरोना वायरस और इसके लक्षण?

by Naina Chauhan
corona virus

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है, जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या 259 को पार कर गई है। यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ। जिसके बाद बाकी देशों में अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इससे पीड़ित मरीज थाईलैंड, सिंगापुर, जापान में भी मिल रहे हैं। अब तक 22 देशों में इसके संक्रमण पाए गए है जिसमें करीब 11800 मामले सामने आए हैं। भारत में भी अब तक इसके 2 मामले सामने आए हैं और वो 2 केरेल में मिले है।

इसे भी पढ़े: भारतीय महिलाएं पुरुषों की तुलना में डिप्रेशन की अधिक शिकार क्यों ?

जानते हैं क्या है ये वायरस –

इसे भी पढ़े: गर्भावस्था के दौरान होने वाले डिप्रेशन के प्रभाव

क्या है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस का संबंध ऐसे वायरस परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। इस वायरस का लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ हैं।

इसे भी पढ़े: अगर आपको है डिप्रेशन, तो आप जल्द हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

क्या हैं इस वायरस के लक्षण?

कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं, इसके संक्रमण में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था। जिसके बाद कई और देशों में इस वायरस को देखा गया।

इसे भी पढ़ें: काजू का सेवन करेगा डिप्रेशन को छूमंतर

क्या हैं इस वायरस से बचाव के उपाय?

  • कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह पर रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें।
  • जिन लोगों को कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें।
  • अंडे और मांस के सेवन से बचें।
  • जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
  • भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं।
  • सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं।
  • सार्वजनिक स्थानों,  सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।

इसे भी पढ़े: वीडियो गेम खेलकर पाएं डिप्रेशन से मुक्ति