तांबे के बर्तन में पानी पीने से होते हैं यह लाभ

by Mahima
copper vesel

अधिकाशतः आपने अपने बड़े बुजुर्गों को बोलते सुना होगा कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। प्राचीनकाल में लोग खाने पीने के लिए पंच तत्वों से बने बर्तनों का प्रयोग करते थे। आयुर्वेद के अनुसार पंचधातु के बर्तनों में खाना अच्छा माना जाता है वैज्ञानिक दृस्टि से भी तांबे के बर्तन का प्रयोग खान पान के लिए उपयुक्त माना गया है इससे बहुत से स्वास्थ लाभ होते है। प्रदूषण के चलते आज कल हम लोग पानी को शुद्ध करने के लिए यूवी फिल्टर और आरो प्यूरिफायर्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, इसलिए धातु के बर्तनो का प्रयोग कम हो गया है। ताँबे के बर्तन में पानी पीना कई रोगो का नाशक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: बुखार या पेट दर्द से नहीं इस तरह पता चलते हैं बच्चों में पीलिया के लक्षण

आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना क्यों फायदेमंद होता है :

मोटापा घटाएं: तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है’ जिसकी वजह से आप मोटापे को नियंत्रित रख सकते हैं।

इंफेक्शन से बचाएं: इसमें भरपूर मात्रा में ऐसे तत्व पाएं जाते है, जो कि आपको फंगस, इंफेक्शन से बचाते हैं।
माइंड को करें तेज : प्रेग्नेंसी के समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करने से होने वाले बच्चे का मस्तिष्क तेज बनता है। इसके साथ ही बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती हैं। तांबे फॉस्फोलिपिड के संश्लेषण के लिए आवश्यक है जो माइलिन आवरण के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही भ्रूण के दिमाग को विकसित करने और उसकी गतिविधियों को बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: दर्द से राहत दिलाने का अनोखा तरीका, कपिंग थेरेपी

एसिडिटी और गैस की समस्याओं से छुटकारा: ताबें में ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे पेट में उपस्थित हानिकारक बैक्टीरिआ को नष्ट करके हमारे पेट, लिवर और किडनी सभी को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। इसी कारण पेट में अल्सर और अन्य प्रकार के इंफ्केशन होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है, साथ ही तांबे में रखे पानी के सेवन से पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन

त्वचा को रखें जवां: ताबें में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे की फाइन लाइन्स और झाइयों को खत्म करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से सुरक्षा प्रदान कर त्वचा को अधिक समय तक सुन्दर और जवां रखने में मदद प्रदान करते हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी