दांत के दर्द से राहत पाने के आसान घरेलू नुस्खे

by Mahima

दांत में दर्द होना बहुत ही तकलीफदेह स्थिति होती है। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि आपका  एक मिनट भी शांति से नहीं गुजरता है आप दादर से रहत पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हो। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि आपको अंग्रेजी दवाओं का भी सहारा लेना पड़ता है परन्तु अनेकों ऐसे घरेलु उपायों को अपनाकर आप  दांत के दर्द से राहत पा सकते हों।

इसे भी पढ़ें: इन आसान नुस्खों को अपनाकर पाएं मोती से चमकदार दांत

आइये जानते हैं दांत दर्द के उपचार के लिए प्रभावकारी घरेलू उपाय:

  • दांतों में तेज दर्द से आराम के लिए एक चौथाई चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।
  • दांतों में दर्द के साथ सूजन हो तो आलू छीलकर उसकी स्लाइस उस भाग पर 15 मिनट तक रखें, तुरंत राहत मिलेगी।
  • दांत दर्द होने पर दिन में दो बार 2-2 कलियां लहसुन की चबाने से आराम मिलता है।
  • दर्द ज्यादा होने पर प्याज का रस निकाल कर दांतों पर लगाएं। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दांतों के दर्द से राहत देता है।
  • अमरूद की पत्तियों को चबाने से भी दांत दर्द दूर होती है। इसके अलावा पत्तियों को उबालकर इस पानी को माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चुटकी भर हींग को मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रुई में लेकर दांत में दर्द वाली जगह थोड़ी देर तक दबा कर रखने से बढ़ा आराम मिलता है।
  • गर्म पानी में टी बैग्स रखें और उससे दर्द वाले भाग की सेंकाई करें, दांतों के दर्द में आराम होगा।
  • दांतों के दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक बर्फ से सेंकाई करें। दिन में कई बार दांतों को बर्फ से सेंकने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।
  • हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और इससे गरारे करें या मुंह में पानी रख कर सेंक दें। इससे दांतों में हुई इंफैक्शन दूर होगी और दर्द से राहत मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें: अक्ल दांत के दर्द से कैसे पाएं छुटकारा, पढ़ें यहां

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी