माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइज है बहुत जरूरी

by Darshana Bhawsar
माइंड एंड बॉडी

माइंड एंड बॉडी दो ऐसी चीज़ें हैं जिनसे मिलकर एक चलायमान शरीर बनता है। अगर ये दोनों चीज़े एक दुसरे से मिलजुलकर नहीं चलेंगी तो शरीर खोखला हो जायेगा। और इन दोनों को चलायमान रखने के लिए माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइजेज बहुत आवश्यक हैं और इसके साथ ही माइंड एंड बॉडी मैडिटेशन भी बहुत जरुरी है।

माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइजेज से फायदे:

माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइजेज से बहुत फायदा होता है। निरंतर सुबह या शाम कभी भी व्यायाम करने से शरीर में स्थूलता नहीं आती और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। उसी प्रकार माइंड का व्यायाम करने से भी दिमाग को तनाव से मुक्ति मिलती है और दिमाग तरोताजा रहता है। सही दिशा और सही तरीके से दिमाग और शरीर को चलाने के लिए कुछ एक्सरसाइजेज निरंतर करते रहना चाहिए ताकि इनमें जंग न
लगे। इस तरह से अगर निरंतर एक्सरसाइजेज की जाये तो दिमागी और शारीरिक परेशानी कोसों दूर की जा सकती है।

माइंड एंड बॉडी

माइंड एंड बॉडी मैडिटेशन:

माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइजेज का ही एक भाग मैडिटेशन भी है जिसको दिमाग की शांति के लिए प्रयोग किया जाता है लेकिन इसको करने के कुछ तरीके होते हैं। अगर आप मैडिटेशन करना चाहते हैं तो सबसे पहले सुबह उठने की आदत होना अति आवश्यक है। अगर आपको सुबह उठने की आदत है तो आप सही तरीके से मैडिटेशन कर पाएंगे। वैसे तो मैडिटेशन कभी भी किया जा सकता है लेकिन सुबह का समय सबसे अधिक उपयोगी माना जाता है। माइंड एंड बॉडी मैडिटेशन से कई प्रकार की समस्याओं का हल निकला जा सकता है।

खुली हवा में सुबह बैठ जाये और अपनी आंखें बंद कर लें। आपका मन जहाँ भी भटक रहा है उसे जाने दें न रोके। किसी आवाज जैसे पक्षी, पानी आदि पर ध्यान केन्द्रित करें। एक समय बाद आपका दिमाग भटकना बंद कर देगा और उस एक आवाज पर अपने-आप ही केन्द्रित हो जायेगा। आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपका शरीर बिल्कुल हल्का हो गया है और आपका मन बिलकुल शांत हो जायेगा। ऐसे निरंतर
करने से आपके स्वाभाव में कई प्रकार के परिवर्तन आयेंगे एवं यह आपके दिमाग के लिए सबसे उम्दा एक्सरसाइजेज होगी। और बॉडी की एक्सरसाइजेज आप व्यायाम या योग, रनिंग को अपनाकर कर सकते हैं।