जाने अपना मोटापा बॉडी मास इंडैक्स (BMI) द्वारा

by Mahima

नई दिल्ली।  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य देखभाल बहुत जरूरी है और हमारा स्वास्थ्य हमारे शरीर के भार पर बहुत अधिक निर्भर करता है। बॉडी मास इंडैक्स (BMI) अर्थात शरीर द्रव्यमान सूचकांक, के द्वारा हम ये पता कर सकते है की हमारे शरीर का भार हमारी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं। किसी जवान इंसान के शरीर का अपेक्षित भार उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे उसके शारीर का ढ़ांचा सही लगे। बॉडी मास इंडैक्स का मकसद यह बताना है कि कोई व्यक्ति मोटा है या पतला या समान्य वर्ग में आता है। इसकी मदद से हमको पता चल सकता है की हमरा सही वजन क्या होना चाहिए। बीएमआई का अविष्कार बेल्जियम के गणितज्ञ अडोल्फ क्वेटलेट ने सन 1835 में किया था। समय के साथ यह बहुत अधिक लोकप्रिय होता गया और आज के ज़माने में लोग इसके काफी हद तक अपनी  हेल्थ को जांचने के लिए उपयोग में लाने लगे है। बीएमआई रेट में महिलाओ और पुरुषो में कोई फर्क नहीं होता। दोनों ही वर्गो में BMI कैलकुलेट करने का एक ही तरीका है। महिलाओं और पुरुषो में बस फैट बढ़ने का कारण अलग अलग होता है। आदमी के पेट पर फैट अधिक जमा होता है जबकि महिलाओं के हिप्स पर फैट अधिक जमा होता है।

बीएमआई पर नज़र रख कर आप अपने वजन पर खुद ही नियंत्रित कर सकते हैं। ओवरवेट होने पर या मोटापे का शिकार होने पर हमारा BMI बढ़ जाता है अतः BMI रेट को चेक करके हम अपने मोटापे को कम कर सकते है। यदि बीएमआई  के अनुसार आप हेल्दी वेट में आते है तो कमर की माप लेना और भी जरूरी हो जाता है। अगर आपकी कमर 80 सें.मी. से अधिक है तो आप कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते है ।  रिसर्च के अनुसार अगर आप अधिक समय से ओवरवेट हैं तो ऐसी अवस्था में 5 से 15 % वजन कम करके आप अपना स्वास्थ्य ठीक कर सकते है।

आप चाहें तो बिना कंप्यूटर की मदद लिए गुणा भाग कर अपना बीएमआई (BMI) जांच सकते हैं।

BMI की गणना हम नीचे दिए गए सूत्र से कर सकते है

बॉडी मास इंडेक्स (बी-एम-आई) = किलोग्राम / मीटर

बी-एम-आई            स्थिति

18.5 से नीचे          सामान्य से कम वज़न

18.5 – 24.9             सामान्य

25 – 29.9           सामान्य से अधिक वज़न

30 – 34.9           मोटापा

35 – 39.9           अति मोटापा

40            अस्वस्थ (रूग्ण) मोटापा

अपनी हाइट को मीटर में बदलने के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं

1 फुट में 12 इंच होते हैं

1 इंच में 2.54 सेंटीमीटर होते हैं

सेंटीमीटर को मीटर में बदलने के लिए 100  से भाग दे कर आप अपनी लम्बाई मीटर में पा सकते है।

रिपोर्ट: डॉ. हिमानी