किचन को इन टिप्स द्वारा हाइजीनिक रख कर अपनी फैमिली को रखें स्वस्थ

by Mahima

हर गृहिणी अपनी फैमिली का भरपूर ध्यान रखने की कोशिश करती है जिसके लिए वह सुबह आँख खुलने से रात में सोने तक मेहनत करती  रहती है। गृहिणी  घर के आँगन से लेकर रसोई तक को चमकती रहती है क्योकि  परिवार को स्वस्थ रखने के लिए घर की सफाई को अपनाना गृहिणी का पहला कदम मन जाता है और सफाई के मामले में किचन की सफाई बहुत अहम् भूमिका रखती है क्योकि किचन की सफाई फैमिली को स्वस्थ रखने की पहली सीढ़ी मानी जाती है। इसके लिए हर गृहिणी को यह जानना बहुत आवश्यक है कि किचिन की सफाई के लिए कौन कौन सी बातों का ध्यान  रखा जाये।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होना चाहिए घर का नक्शा

आइये जानते हैं किचन की सफाई में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए :

  • बर्तनों को अच्छे से धोएं : बर्तनों को साबुन से धोते वक्त पानी से अच्छी प्रकार धोना चाहिए जिससे बर्तनो पर साबुन चिपका न रह जाये क्योकि खाना कहते वक्त वर्तनों पर चिपके साबुन द्वारा केमिकल्स हमारे शरीर में जाकर नुकसान पंहुचा सकते हैं।
  • बर्तनों को सूखा कर रखे : बर्तनों को धोने के बाद सूखे कपडे से सूखा कर रखना चाहिए क्योकि गीले बर्तनों में जीवाणु पनपन सकते हैं।
  • हर इस्तेमाल के बाद चाकू को धोएं : हर बार प्रयोग के बाद चाकू को पानी से धोना चाहिए और दिन के आखिर में चाकु को गरम साबुन के घोल से धोएं, जिससे उसमें लगा बैक्टीरिया और गंदगी साफ हो सके।
  • प्रयोग करने के बाद धोकर रखे : कटिंग बोर्ड, कद्दूकस, अदरक कुचने का बर्तन आदि को प्रयोक के बाद अवश्य पानी से साफ़ करके  सूखा कर रखना चाहिए क्योकि ऐसा नहीं किया तो इन पर  बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
  • किचन की स्लेब साफ करना भूलें : खाना बनाने के बाद अपने किचन की स्लेब को अच्छे से साफ करना ना भूलें। क्योकि स्लेब गन्दी रहने पर किचन में  चीटियों और काकरोज का बसेरा हो सकता है, जो की आपकी फैमिली को बीमार करने का कारण बन सकता है। किचन की स्लेब साफ करने के लिए साफ़ कपडे का प्रयोग करना चाहिए।
  • किचन के कपड़ों को धोना चहिये : किचन में इस्तेम्मल होने वाले तौलिये तथा किचन की स्लैब साफ़ करने के कपडे को प्रयोग के बाद दिन में एक बार साबुन से धोना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में आकर्षक लगने के लिए अपनाए ये टिप्स

 रिपोर्ट : डॉ.हिमानी