चेहरे के काले दाग -धब्बों के लिए आयुर्वेदिक फेस पैक

by Darshana Bhawsar
सौंदर्य

आज के समय में बढ़ते हुए प्रदुषण के कारण त्वचा और स्वास्थ्य पर बहुत गलत असर पढ़ रहा जिसके कारण मनुष्य कई बिमारियों का शिकार हो रहा है। और इसी प्रदुषण के कारण चर्म रोग जैसी बीमारियाँ भी सामने आ रही हैं। चर्म रोग के लिए आयुर्वेद का सहारा लिया जा सकता है क्योंकि इसके किसी भी प्रकार के विपरीत परिणाम नहीं होते। आज कल अधिकतर लोग चेहरे के मुहासों और उंनसे पड़ने वाले काले दाग और धब्बों से बहुत परेशान रहते हैं। इनका कारण कुछ भी हो सकता है जैसे अनियमित खान -पान, प्रदुषण, ऑयली स्किन इत्यादि। इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक फेस पैक का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कंप्यूटर से रखे बच्चों को दूर, इससे फायदा कम, नुकसान ज्यादा

बेसन और बादाम रोगन:

काले दाग धब्बों

बादाम रोगन के इतेमाल से कई प्रकार की स्किन की समस्याओं से निजात मिलता है। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच बादाम रोगन डालिए। उसमें जरुरत के अनुसार पानी या गुलाबजल डालिए और इसका गाढ़ा मिश्रण बना लीजिये। इसको प्रयोग करने से पहले अपने चहेरे को गुनगुने पानी से धोएं और सूखने दें इसके बाद इसका गाढ़ा लेप चेहरे पर लगायें। जब यह अच्छी तरह सूख जाये तो चेहेरा गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक रुई के फाहे में गुलाबजल लें और उसे पूरे चेहरे पर लगायें और सूखने दें। यह आयुर्वेद फॉर स्किन ट्रीटमेंट काले दाग-धब्बों के लिए सबसे उम्दा आयुर्वेदिक फेस पैक है। हर दो दिन में इसका इतेमाल करें।

चन्दन, हल्दी और बेसन:

2 चम्मच बेसन, ½ चम्मच चन्दन एवं चुटकी भर हल्दी में गुलाबजल मिला कर गाढ़ा मिश्रण बना लें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद में इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें और सूखने दें। जब यह अच्छे से सूख जाये। गुनगुने पानी से इसे धो लें और रुई के फाहे में गुलाबजल लेकर इसे पूरे चेहरे पर लगायें। कुछ ही दिनों में चेहरा साफ़ एवं कांतिमय हो जायेगा।

नीम का तेल और बेसन:

2 चम्मच बेसन में ½ चम्मच नीम का तेल मिलाएं और जरुरत के हिसाब से इसमें गुलाबजल मिलाएं। इसका गाढ़ा मिश्रण बना लें। इसको अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगायें और सूखने पर धो लें। 1 महीने में ही चेहरे से काले दाग गायब हो जायेंगे। यह आयुर्वेदिक फेस पैक बहुत लाभकारी है।

सोने के पहले चेहरे को गरम पानी से धोकर सोना चाहिए इससे चेहेरे की गंदगी साफ़ हो जाती है। और इसके बाद चेहरे पर गुलाबजल का प्रयोग करना चाहिए। आयुर्वेद फॉर स्किन में यह नुस्खे बहुत उपयोगी हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आपको आंखों के आगे दिखते हैं काले धब्बे, तो हो जाएं सर्तक, हो सकता है ये रोग