डिलीवरी के बाद महिला के लिए कितना उपयोगी होता है घी का सेवन

by Mahima

नई दिल्ली। गर्भवती महिलाओं का प्रसव के बाद सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। जिसकी हिदायत खुद डॉक्टर भी देते हैं। कहा जाता है कि अगर मां अच्छा और सेहतमंद खाना खाएगी, तभी बच्चे की सेहत पर भी ध्यान दे पाएगी।

गाय का घी होता है सेहतमंद

  • ऐसे में हेल्दी खाने के लिए महिलाओं को घी का प्रयोग करना चाहिए, और अगर वो घी गाय का हो तो और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर खुद महिलाओं को गाय की घी खाने की हिदायत देते हैं।
  • प्रसव के बाद महिलाओं के जोड़ों के बीच की चिकनाई कम हो जाती है। इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। घी में बने इन खाद्य पदार्थों से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

अधिक घी है सेहत के लिए हानिकारक

घी में वेजिटेबल ऑयल की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। इस कारण रोजाना घी का एक बार सेवन करना जरूरी है। ऑलिव ऑयल के बाद घी ही स्वास्ठय के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन घी का अधिक उपयोग भी स्वास्ठय के लिए हानिकारक होता है।

  • प्रसव के बाद महिलाओं को अधिक कैलोरी वाला भोजन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक तैलीय पादर्थों का तो सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • प्रसव के बाद घी का अत्यधिक इस्तेमाल की तरह की परेशानियां भी पैदा करती हैं।
  • मोटापा बढ़ जाता है।
  • हृदय की समस्या होने की संभावना होती है।
  • कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ जाता है।