इम्यूनिटी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है दही का सेवन

by Naina Chauhan
curd

अपने स्वाद के लिए पहचाने जाने वाली दही भारतीय खाने की जान कहलाती है। फिर वो चाहे चीनी के साथ मीठा स्वाद हो या फिर रायते के रूप में। हमारे देश में खाने की थाली में रायता बेहद खास जगह रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दही केवल स्वाद के लिए नहीं खाई जाती बल्कि इसे खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। हम सब जानते हैं कि शरीर के लिए दूध पीना जरूरी है पर कुछ लोगों को दूध पीना कम पसंद होता है, तो इसकी जगह आप दही खा सकते हैं, क्योंकि दही में भी कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही रोजाना एक कटोरी दही का सेवन गर्मियों में सेहत से साथ शरीर को भी गर्मी से राहत दिलाता है। तो चलिए जानें दही खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

curd

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी दिखना चाहते हैं खूबसूरत तो अपनाएं ये आसान उपाय

कैल्शियम-

हम सब जानते है कि हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी है इसलिए हमें रोजाना दूध या दही खानी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल एक कटोरी दही खाने से शरीर को इतने सारे मिनरल्स मिलते हैं कि शरीर आसानी से स्वस्थ रह सकता है। दोपहर के भोजन में दही खाने का नियम स्वस्थ रहने का सरल तरीका है। 

इम्यूनिटी सिस्टम-

दरअसल, हमारे इम्यूनिटी सिस्टम के लिए दही खाना सही रहता है। क्योंकि दही में मौजूद बैक्टीरिया बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए तो दही किसी औषधि से कम नही है।

इसे भी पढ़ें: त्रिफला के फायदे

पाचन क्रिया को सुधारता है-

रोजाना दही खाने से शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा बढ़ती है। जो आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें गर्मियों में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और पेटदर्द से राहत देता है। इसके साथ ही दही से वजन भी कंट्रोल में रहता है।

curd

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है-

दही अगर कम फैट वाले दूध से बनाई जाए तो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाले तत्व पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो खून को साफ करते हैं। साथ ही कैल्शियम की मात्रा दिल की मसल्स को फिट रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: जीनी है जिंदगी तो अपने फेफड़ो के लिए पढ़ लो एक बार इसे