हार्ट के लिये योग मंत्र अपनाये और रहें स्वस्थ

by Darshana Bhawsar
yoga

हार्ट शरीर का वह हिस्सा है जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। और आज के समय में अत्यधिक तनाव के कारण लोगों में हार्ट की समस्या अधिक पायी जा रही है। इसका दूसरा कारण है गलत खान -पान और दूषित जलवायु। आज के समय में इंसान को न तो खाना शुद्ध मिल रहा है न ही हवा। और इसके बाद कई तरह की समस्याओं में इंसान उलझा हुआ है जैसे नौकरी, घर इत्यादि। तो इन सबके चलते व्यक्ति न चाहते हुए भी तनाव में आ ही जाता है जिसका परिणाम होता है हार्ट से सम्बंधित समस्याएँ। और कम उम्र में ही व्यक्ति हार्ट अटैक जैसी बिमारियों का शिकार हो जाता है। हार्ट के लिये योग बहुत अच्छा व्यायाम है। अगर हार्ट की किसी भी प्रकार की समस्या से बचना है तो योग मंत्र को अपनाना चाहिए। वैसे तो योग हर बीमारी को नियंत्रित कर सकता है। हार्ट की समस्याओं का सम्बन्ध साँसों से है।

yoga

हल्दी वाला दूध किस प्रकार आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से बचता है

हार्ट के लिये योग:

  • ताड़ासन
  • ऊथिताहस्तपादासन
  • त्रिकोणासन
  • वीरभद्रासन
  • मार्जारीआसन
  • धनुरासन

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

yoga

इन सभी योगों से हार्ट की सभी समस्याएँ दूर होती है एवं साँसों पर आसानी से नियंत्रण रखा जा सकता है। इन सभी आसन को अगर रोज प्रातः उठकर किया जाये तो हार्ट से सम्बंधित कोई भी रोग नहीं होगा। क्योंकि योग और प्राणायाम में साँसों पर नियंत्रण किया जाता है। अगर साँसों पर नियंत्रण पा लिया जाये तो हार्ट सही प्रकार से कार्य करेगा। हमेशा कहा जाता है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे हार्ट कमजोर होता जाता है। वो इसलिए क्योंकि हम कार्य करके और तनाव लेकर शरीर को कमजोर कर लेते है। और जो भी हम खाते है वो हम सही प्रकार से पचा नहीं पाते। इन सबका असर सीधे हमारे हार्ट पर पड़ता है।

yoga

Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज

तो इन सभी से बचने के लिए अपने शरीर पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है साथ ही हमेशा फूर्तिवान रहना भी जरुरी है। और इन सबके लिए जरुरी है योग मंत्र को अपनाना। हार्ट के लिये योग से अच्छा उपाय और कोई नहीं है। यहाँ तक कि हार्ट अटैक आने के पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है कि ऐसा होने वाला है और योग के जरिये उसे रोका और टाला जा सकता है। योग वरदान तो है ही लेकिन कई जगह यह जादू के सामान कार्य करता है। इसलिए इन आसान से योग को अपने जीवन में उतारें और योग मंत्र अपनाते हुए हार्ट के लिये योग करें एवं स्वस्थ रहें।

yoga

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स