पुरुषो कि तुलना में महिलाओं का वजन क्यों अधिक बढ़ता है?

by Mahima

देखा जाये तो आज कल यदि व्यक्ति सबसे अधिक परेशान है तो अपने बढ़ते वजन के कारण। हर दूसरा इंसान इस परेशानी से जूझ रह है। अधिकांश रूप से देखा जाये तो पुरुषो कि तुलना में महिलाएं अपने इस बढ़ते वजन से अधिक परेशान रहती है। सबाल ये उठता है आखिर महिलाओं का वजन पुरुषो कि तुलना में अधिक क्यों बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: लगातार बढ़ता वजन हो सकता है थायरॉइट का कारण, बचाव के तरीके

आइये जानते है आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके मुख्य कारण क्या हैं?

●महिलाओं में वजन तेजी से बढ़ने की पहली वजह स्ट्रेस को माना जाता है। अधिकतर देखा गया है कि महिलायें पुरुषो कि तुलना में बहुत जल्दी तनावग्रस्त हो जाती हैं। अधिक तनाव लेने की वजह से महिलाओं में कोर्टिसोल नामक हार्मोन अधिक निकलता है, जो कि मेटाबॉलिज्म को हल्का कर देता है जिसकी वजह से महिलाओं का खाना ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है। जो कि वजन बढ़ने का कारण बनता है।
●बढ़ती उम्र का सम्बन्ध भी अधिकांश रूप से बढ़ते वजन से होता है। यही कारण है कि जैसे–जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है, उनका शरीर पहले की तरह सक्रिय रुप से काम नहीं कर पाता। और सक्रिय रूप से काम न कर पाने कि वजह से बहुत से शारीरिक बदलाव महिलाओं में आते हैं, जिसका प्रभाव महिलाओं के मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है और वह सक्रिय रूप से काम नहीं कर पाता है और शरीर में उपस्थित कैलोरीज बर्न नहीं हो पाती है। जो कि महिलाओं में वजन बढ़ने का कारण बनता है।
●देखा जाये तो महिलाओं में वजन बढ़ने मुख्य कारण थाइरॉएड भी होता है। थाइरॉएड हमारे द्वारा किये गए भोजन को ऊर्जा के रूप में बदलता हैं और इस ऊर्जा का उपयोग हम अपने शरीर द्वारा बहुत से जैविक कार्य को करने में करते है। यदि थाइरॉएड ग्रंथि सही से काम करना बंद कर दे तब बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं। जिसमें से एक मोटापा भी है। थाइरॉएड ग्रंथि के अधिक सक्रिय हो जाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बार बार भूख लगती है और अधिक खाने की वजह से व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है।
●महिलाओं में पुरुषों की तुलना में हार्मोनल परिवर्तन अधिक होते है। जिसकी वजह से उनको अधिक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। यहीं दवाइयां अक्सर उनके वजन को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

इसे भी पढ़ें: अदरक में है औषधीय गुणों का खजाना

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी