वर्कआउट के बाद क्यों है जरुरी नहाना

by Mahima
bath after workout

नियमित वर्कआउट द्वारा आप अनेकों  बीमारियों से दूर रह सकते है। अतः जो व्यक्ति अपने रूटीन में नियमित वर्कआउट अपनाता है  डॉक्टर के पास जाकर अपनी जेब ढीली करने से बच जाते हैं। परन्तु कई बार हम वर्कआउट करके अपने आपको फिट और सुडौल तो बना लेते हैं वर्कआउट के बाद कई आवश्यक सावधानियों को अनदेखा कर देते हैं।ये असावधानियां आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन असावधानियों में सबसे पहले वर्कआउट के बाद नहाना शामिल है। अक्सर लोग वर्कआउट तो कर लेते हैं परन्तु वर्कआउट के बाद नहाना भूल जाते हैं या नजरअंदाज कर देतें हैं। जबकि  देखा जाये तो वर्कआउट के बाद नहाना आपके वर्कआउट को और भी अधिक असरदार बना सकता है। आइये जानते हैं वर्कआउट के बाद नहाने के फायदों के  बारे में :

इसे भी पढ़ें: आप इन एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट के दौरान नजरअंदाज तो नहीं कर रहें ?

मूड फ्रेश : वर्कआउट के बाद नहाने से शरीर में  रक्तसंचार तेजी से होने लगता है जिसकी वजह से हमारे दिल की धड़कनों का प्रवाह भी बाद जाता है जिससे हम तरोताजा महसूस करते हैं।

हाइजीन : वर्कआउट करते समय आने वाले पसीने के साथ बदबू या संक्रमण की समस्या बड़ी ही आम है। अतः  वर्कआउट के बाद नहाने से न सिर्फ शरीर की गंदगी दूर होती है  बल्कि पसीने से होने वाले बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण के होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्यों जरूरी है वर्कआउट के साथ थोड़ा पानी पीना

मांसपेशियों की जकड़न से राहत : वर्कआउट  के बाद ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का रक्त संचार तेज हो जाता  है। जिससे वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में होने वाली जकड़न तथा दर्द से राहत मिलती है।

वजन घटाने के लिए : कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने  से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे आप अधिक कैलोरी घटाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जाने फ्लैट टमी पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करके आप अपना समय बर्बाद कर रहें हैं

इम्युनिटी और रक्तसंचार बेहतर : एक्सरसाइज  के बाद ठंडे पानी से नहाने पर इम्युनिटी और रक्तसंचार दोनों ही अच्छे रहते हैं। यदि हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत है तो हम बीमार कम पड़ते है क्योकि अच्छी  इम्युनिटी हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार होती है और यही वाइट ब्लड सेल्स हमको  बिमारियों से लड़ने में मदद करती हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी