सप्लीमेंट्स का सेवन क्यों हैं शरीर के लिए लाभकारी

by Mahima
SUPPLEMENTS

मानव शरीर अरबों अणुओं से बना है। शरीर की हर दूसरी कोशिका प्रतिक्रियाओं की एक जटिल श्रृंखला से गुजरती है जो न केवल जीवित रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि दर्द को नियंत्रित करती है, डीएनए की मरम्मत करती है, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करती है और दिमाग को तेज करती है। शरीर की प्रत्येक प्रतिक्रिया को होने के लिए विटामिन, खनिज और ट्रेस तत्वों की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें: कैल्शियम और मानव शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

एक निश्चित विटामिन या खनिज के बिना, हमारा शरीर स्वस्थ शरीर की  आवश्यक प्रतिक्रियाओं को करने में असमर्थ रहता है, जो की  हमारे दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में नियमित रूप से मल्टी विटामिनस  तथा सप्लीमेंटस का सेवन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है।

इसे भी पढ़ें: होली के रंगों से इन टिप्स की सहायता से करें अपनी त्वचा और बालों की सुरक्षा

यहां कुछ कारण बताए गए हैं कि आपको रोजाना सप्लीमेंट्स क्यों लेने चाहिए :

  • प्र्तेक दिन डाइट द्वारा शरीर के लिए जरूरी तत्व वाला आहार ले पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हेल्थ सप्लीमेंट्स को अगर हेल्दी डाइट के साथ लें तो शरीर के लिए जरूरी तत्वों की कमी को  आसानी से पूरा किया जा सकता है।
  • गुणवत्ता वाले मल्टीविटामिन या  मिनरल सप्लीमेंट जहरीले वातावरण में रहने के कारण शरीर के सेल्स की रक्षा करने में मदद प्रदान करता है।
  • गुणवत्ता वाले  मल्टीविटामिन और खनिज हमारे तनाव को कम करने में मदादगार साबित होते हैं।
  • फल और सब्जियों की हमारी दैनिक आवश्यकता पिछले 15 सालों में दोगुनी हो गई है क्योकि हमारा खाद्य स्रोत पहले जैसा नही रहा । मल्टीविटामिन तथा सप्लीमेंट का नियमित सेवन  प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने तथा अपने आप को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी तरीका है।
  • सप्लीमेंट के सेवन से आपके शरीर के हार्मोन  संतुलित रहते  हैं।
  • सप्लीमेंट का सेवन एंटी-ऑक्सीडेंट (जैसे विटामिन ए, सी और ई) प्रदान करता है जो कि हम भोजन से 100% प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
  • अधिकांश दवाएं आवश्यक पोषक तत्वों को हमारे शरीर में समाप्त कर देती हैं ऐसे में  सप्लीमेंट  हमारे शरीर के पोषक तत्वों को  संतुलित   करने में मदद करते हैं।
  • सप्लीमेंट कुछ स्वास्थ्य मुद्दों जैसे उच्च कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी आदि  को रोकने में मदद प्रदान करते हैं।
  • सप्लीमेंट आसानी से आपके शरीर द्वारा  अवशोषित हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पैनिक अटैक आने पर करें ये काम, नहीं होगा सेहत को नुकसान

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी